हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Tata Nexon EV को देती है टक्कर, Mahindra की इस EV कार में 456 km की रेंज

XUV400 में कंपनी न्यू जनरेशन के लिए 12 कलर ऑप्शन ऑफर कर रही है। इसमें दो वेरिएंट EL और EC अवेलेबल हैं। कार के फ्रंट में ब्लैंक्ड-ऑफ ग्रिल मिलती है, जो इसके लुक्स को बढ़ाती है। कार फ्रंट से देखने में मस्कुलर लुक देती है।

विज्ञापन
Mahindra XUV400 EV

Mahindra EV Car: बाजार में एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक कार है, इसी सेगमेंट में महिंद्रा की एक स्टाइलिश कार है Mahindra XUV400. यह कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है, जिसमें दो बैटरी पैक 34.5 और 39.4 kWh ऑफर किए जा रहे हैं। कार में सिंगल चार्ज पर 375 और 456 km की ड्राइविंग रेंज मिलती है।

छह एयरबैग और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

इस बिग साइज EV Car कार का बेस मॉडल 15.49 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। वहीं, इसका टॉप मॉडल 18.93 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलता है। यह 5 सीटर कार ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में ऑफर की जा रही है। इसमें 5 वेरिएंट और एडवांस सेफ्टी फीचर्स हैं।

विज्ञापन

एलईडी डीआरएल के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप

XUV400 में कंपनी न्यू जनरेशन के लिए 12 कलर ऑप्शन ऑफर कर रही है। इसमें दो वेरिएंट EL और EC अवेलेबल हैं। कार के फ्रंट में ब्लैंक्ड-ऑफ ग्रिल मिलती है, जो इसके लुक्स को बढ़ाती है। कार फ्रंट से देखने में मस्कुलर लुक देती है, इसमें एलईडी डीआरएल के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप आते हैं।

16 इंच के अलॉय व्हील और इलेक्ट्रिक सनरूफ

महिंद्रा की यह कार 16 इंच के अलॉय व्हील के साथ आती है, इसमें ट्यूबलेस टायर और इंटीग्रेटेड स्पॉइलर दिया गया है। कार के इंटीरियर को हाई क्लास बनाया गया है। इसमें स्टाइलिश टेललाइट और बॉडी कलर बंपर का ऑप्शन मिलता है। यह कार इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ आती है। महिंद्रा की यह कार अपने सेगमेंट में Tata Nexon EV से मुकाबला करती है।

विज्ञापन

Mahindra XUV400 EV कार में मिलते हैं यह फीचर्स

  • सात इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • छह एयरबैग और रिवर्स पार्किंग कैमरा
  • कैमरा और टॉप वेरिएंट में अलॉय व्हील
  • 6 कलर ऑप्शन
  • कार 150bhp की पावर और 310Nm का टॉर्क देती है
  • 3.3kW का चार्जर
  • फास्ट चार्जर से 6.5 घंटे में चार्ज हो जाती है

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola