Mahindra XUV300 TurboSport: महिंद्रा की कार अपने दमदार इंजन और धांसू फीचर्स के लिए जानी जाती है। इसी कड़ी में कंपनी की एक दमदार कार है XUV300 TurboSport. इस स्पोर्टी लुक कार में 1197 cc का धाकड़ इंजन मिलता है।
कार में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन
कार का जानदार इंजन 128 bhp की पावर और 230 nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कार में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। यह कार शुरूआती कीमत 10.71 लाख रुपये से 13.30 लाख रुपये एक्स शोरूम में बाजार में मिलती है।
फाइल फोटो
कार 16.82 kmpl की माइलेज देती है
कंपनी की यह सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है। इसमें टर्बोचार्ज्ड mStallion पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह कार 16.82 kmpl की माइलेज देती है। Mahindra XUV300 TurboSport में इलेक्ट्रिक सनरूफ, 6 एयरबैग, चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Mahindra XUV300 W6 Turbosport दो अट्रैक्टिव कलर
Mahindra XUV300 W6 Turbosport दो अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन Pearl White और Napoli Black में आती है। कार मे ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। बाजार में यह कार Maruti Brezza Zxi (11.04 लाख, एक्स शोरूम ) , Tata Nexon XZ Plus (10.60 लाख, एक्स शोरूम) और Hyundai Venue SX (10.93 लाख, एक्स शोरूम) से मुकाबला करती है।
5 सीटर कार में धाकड़ फीचर्स
यह कंपनी की 5 सीटर पेट्रोल कार है। इसमें मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, पावर एडजस्टेबल एक्सटीरियर रियर व्यू मिरर, टच स्क्रीन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, इंजन स्टार्ट स्टॉप बटन, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, अलॉय व्हील, फॉग लाइट्स – फ्रंट, पावर विंडोज रियर, पावर विंडोज फ्रंट जैसे धाकड़ फीचर्स दिए गए हैं।
रियर पार्किंग सेंसर के फायदे
रियर पार्किंग सेंसर किसी भी राइडर की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। यह डिवाइस कार को बैक करते हुए पीछे मौजूद किसी वस्तू, दूसरी कार और व्यक्ति के बारे में हमें ऑडियो और वीडियो से अलर्ट करता है। इससे हमें पीछे स्थित कार या व्यक्ति से कितनी दूरी रखनी है इसका अंदाजा लगता है। यह हमें कार में नुकसान होने और किसी प्रकार के सड़क हादसे से बचाता है। खासकर अंधेरे, बारिश या किसी अन्य खराब रियर दृश्यता की स्थिति में यह काफी फायदेमंद है।
संबंधित खबरें
6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines