Mahindra की इससे सस्ती SUV नहीं मिलेगी, 19 की माइलेज और 259 लीटर का बड़ा बूट स्पेस

Mahindra XUV300 suv car

Mahindra XUV300 suv car

विज्ञापन

Mahindra XUV300: किफायती कीमत में हाई माइलेज एसयूवी इन दिनों सबकी पसंद बनी हुई है। इसी सेगमेंट में Mahindra की एक धांसू कार है XUV300. इस जबरदस्त कार का डीजल वर्जन XUV 300 W4 1.5 सड़क पर 19 kmp की माइलेज देती है।

Mahindra XUV300 में सेफ्टी के लिए ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक

यह कार बाजार में Tata Nexon, Nissan Magnite, Kia Sonet, Maruti Suzuki Brezza, Maruti Fronx और Hyundai Venue से मुकाबला करती है। Mahindra XUV300 में सेफ्टी के लिए ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, रियर पार्किंग सेंसर और कॉर्नर ब्रेकिंग कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन

5 सीटर सब कॉम्पैक्ट SUV कार

यह कंपनी की 5 सीटर सब कॉम्पैक्ट SUV कार है। इसमें छह एयरबैग दिए गए हैं। कार में 259 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। यह कार शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार में ईबीडी के साथ एबीएस दिया गया है।

Mahindra XUV300 में 10 कलर मिलते हैं

Mahindra XUV300 में 10 कलर मिलते हैं। इसमें 17 वेरिएंट हैं और यह कार मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन में आती है। कार का टॉप वेरिएंट 14.60 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार का बाजार में 1197 cc से 1497 cc इंजन ऑफर किया जाता है। यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में मिलती है।

तीन डुअल टोन और सात मोनोटोन कलर

Mahindra XUV 300 का पेट्रोल वर्जन 17 kmpl का माइलेज देता है। इसमें पांच वेरिएंट W2, W4, W6, W8 और W8(O). इसमें टार्बें स्पोर्ट वर्जन भी है जो केवल W2 वेरिएंट में आता है। कार में तीन डुअल टोन और सात मोनोटोन कलर आते हैं।

विज्ञापन

130 पीएस की पावर और 250 एनएम का पीक टॉर्क

यह धांसू कार सड़क पर 130 पीएस की पावर और 250 एनएम का पीक टॉर्क देती है। इसमें 6- स्पीड ट्रांसमिशन है, जो स्क्रिबल ऑटो और नॉमीड कारप्ले के साथ आते हैं। कार में 7-इंच का टचस्क्रीन शॉट इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

2024 Mahindra XUV300 फेसलिफ्ट वर्जन 

कार में सिंगल-पेन सनरूफ, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटो एसी, रेन-सेंसिंग वाइपर और कनेक्टेड कार तकनीक जैसे फीचर्स हैं। कंपनी इसके 2024 Mahindra XUV300 फेसलिफ्ट वर्जन को पेश करने की तैयारी कर रही है। फिलहाल इसके फीचर्स और पावरट्रेन के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ