Mahindra Discount: कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा XUV300 एक भरोसेमंद गाड़ी है। क्रैश टेस्ट में इसे 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसमें न सिर्फ बढ़िया डिजाइन मिलता है बल्कि मजेदार फीचर्स और दमदार परफॉरमेंस भी मिलती है। भारत में इसका सीधा मुकाबला Tata Nexon, Maruti Brezza, Hyundai venue और Kia sonet से है। अप्रैल के महीने में अपनी बिक्री को बढ़ाने और पुराने स्टॉक को क्लियर करने के लिए महिंद्रा ने XUV300 पर काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर किया है। इस महीने कंपनी नई XUV3XO लॉन्च करने जा रही है।
महिंद्रा XUV300 पर 1.59 लाख का डिस्काउंट
महिंद्रा XUV300 के अलग-अलग वेरिएंट (Unsold 2023 XUV300) पर काफी अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। Mahindra XUV 300 के पेट्रोल W8 वेरिएंट पर 1.59 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा डीजल W8 वेरिएंट पर 1.57 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा MY2023 XUV300 par 1.50 लाख रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। XUV 300 के W6 वेरिएंट पर 94,000 रुपये से लेकर 1.33 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा W2 वेरिएंट पर 45,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
इंजन और पावर
XUV300 में 5 ट्रिम मिलते हैं जिनमें W2, W4, W6, W8 और W8(O) शामिल हैं। इसमें 3 इंजन ऑप्शन मिलते है, जिनमें 1.2 लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन, 1.2 लीटर TGDi टर्बो पैट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन शामिल है। ये सभी इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन में उपलब्ध हैं।ग्लोबल NCAP ने XUV300 को सेफ्टी के लिए क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। XUV300 का पेट्रोल वेरिएंट सबसे ज्यादा बिकता है।
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
9 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
10 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
12 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
15 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
16 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines