News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Mahindra Discount: कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा XUV300 एक भरोसेमंद गाड़ी है। क्रैश टेस्ट में इसे 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसमें न सिर्फ बढ़िया डिजाइन मिलता है बल्कि मजेदार फीचर्स और दमदार परफॉरमेंस भी मिलती है। भारत में इसका सीधा मुकाबला Tata Nexon, Maruti Brezza, Hyundai venue और Kia sonet से है। अप्रैल के महीने में अपनी बिक्री को बढ़ाने और पुराने स्टॉक को क्लियर करने के लिए महिंद्रा ने XUV300 पर काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर किया है। इस महीने कंपनी नई XUV3XO लॉन्च करने जा रही है।

महिंद्रा XUV300 के अलग-अलग वेरिएंट (Unsold 2023 XUV300) पर काफी अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। Mahindra XUV 300 के पेट्रोल W8 वेरिएंट पर 1.59 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा डीजल W8 वेरिएंट पर 1.57 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा MY2023 XUV300 par 1.50 लाख रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। XUV 300 के W6 वेरिएंट पर 94,000 रुपये से लेकर 1.33 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा W2 वेरिएंट पर 45,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
XUV300 में 5 ट्रिम मिलते हैं जिनमें W2, W4, W6, W8 और W8(O) शामिल हैं। इसमें 3 इंजन ऑप्शन मिलते है, जिनमें 1.2 लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन, 1.2 लीटर TGDi टर्बो पैट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन शामिल है। ये सभी इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन में उपलब्ध हैं।ग्लोबल NCAP ने XUV300 को सेफ्टी के लिए क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। XUV300 का पेट्रोल वेरिएंट सबसे ज्यादा बिकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें ऑटो, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।