---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рдСрдЯреЛ angle-right

рдХреНрдпреЛрдВ рдЦрд░реАрджреЗрдВ Nexon рдпрд╛ Brezza, рдЬрдм Mahindra рдЗрд╕ рдЧрд╛реЬреА рдкрд░ рджреЗ рд░рд╣реА рд╣реИ 1.59 рд▓рд╛рдЦ рдХрд╛ рдбрд┐рд╕реНрдХрд╛рдЙрдВрдЯ

рдЕрдкреНрд░реИрд▓ рдХреЗ рдорд╣реАрдиреЗ рдореЗрдВ рдЕрдкрдиреА рдмрд┐рдХреНрд░реА рдХреЛ рдмреЭрд╛рдиреЗ рдФрд░ рдкреБрд░рд╛рдиреЗ рд╕реНрдЯреЙрдХ рдХреЛ рдХреНрд▓рд┐рдпрд░ рдХрд░рдиреЗ рдХреЗ рд▓рд┐рдП рдорд╣рд┐рдВрджреНрд░рд╛ рдиреЗ XUV300 рдкрд░ рдХрд╛рдлреА рдЕрдЪреНрдЫрд╛ рдбрд┐рд╕реНрдХрд╛рдЙрдВрдЯ рдСрдлрд░ рдХрд┐рдпрд╛ рд╣реИред рдЗрд╕ рдорд╣реАрдиреЗ рдХрдВрдкрдиреА XUV3XO рд▓реЙрдиреНрдЪ рдХрд░рдиреЗ рдЬрд╛ рд░рд╣реА рд╣реИ...

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Mahindra Discount: कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा XUV300 एक भरोसेमंद गाड़ी है। क्रैश टेस्ट में इसे 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसमें न सिर्फ बढ़िया डिजाइन मिलता है बल्कि मजेदार फीचर्स और दमदार परफॉरमेंस भी मिलती है। भारत में इसका सीधा मुकाबला Tata Nexon, Maruti Brezza, Hyundai venue और Kia sonet से है। अप्रैल के महीने में अपनी बिक्री को बढ़ाने और पुराने स्टॉक को क्लियर करने के लिए महिंद्रा ने XUV300 पर काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर किया है। इस महीने कंपनी नई XUV3XO लॉन्च करने जा रही है।

---विज्ञापन---

महिंद्रा XUV300 पर 1.59 लाख का डिस्काउंट

महिंद्रा XUV300 के अलग-अलग वेरिएंट (Unsold 2023 XUV300) पर काफी अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। Mahindra XUV 300 के पेट्रोल W8 वेरिएंट पर 1.59 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा डीजल W8 वेरिएंट पर 1.57 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा MY2023 XUV300 par 1.50 लाख रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।  XUV 300 के W6 वेरिएंट पर 94,000 रुपये से लेकर 1.33 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा  W2 वेरिएंट पर 45,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

इंजन और पावर

XUV300 में 5 ट्रिम मिलते हैं जिनमें W2, W4, W6, W8 और W8(O) शामिल हैं। इसमें 3 इंजन ऑप्शन मिलते है, जिनमें 1.2 लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन, 1.2 लीटर TGDi टर्बो पैट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन शामिल है। ये सभी इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन में उपलब्ध हैं।ग्लोबल NCAP ने XUV300 को सेफ्टी के लिए क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। XUV300 का पेट्रोल वेरिएंट सबसे ज्यादा बिकता है।

---विज्ञापन---

First published on: Apr 08, 2024 05:10 PM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola