Mahindra XUV300 Facelift: इन दिनों बाजार में SUV गाड़ियों का क्रेज है। यही वजह है कि कार निर्माता कंपनियां अपने इस सेगमेंट को अपडेट कर रही हैं। इसी कड़ी में महिंद्रा अपनी क्यूट कार Mahindra XUV300 का नया अपडेट वर्जन लाने वाली है। हाल ही में इसका कैमोफ्लेज सड़क पर टेस्टिंग करते हुए देखा गया है। फिलहाल कंपनी ने इसकी डिलीवरी डेट और लॉन्च डेट के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। अनुमान है कि यह साल 2024 में इंडिया में पेश कर दी जाएगी।
यह बदलाव किए गए
Mahindra XUV300 के इस नए अपडेट वर्जन में फ्रंट और हेडलाइट में कुछ बदलाव किया जाएगा। इसकी रियर लाइट्स में भी चेंज किए जाने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी ने नए वर्जन से जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) को हटा दिया है। जो यात्रियों के लिए बुरी खबर है। सेंसर पर चलने वाला यह सिस्टम अकसर चालक का ध्यान भटकने या फिर कार के आसपास किसी भी चीज के अधिक करीब आने पर अलर्ट जारी करता है।
पुराने के मुकाबले ज्यादा अट्रैक्टिव हेलडलैंप
नई कार में पुराने के मुकाबले ज्यादा अट्रैक्टिव हेलडलैंप और DRL मिलेंगे। इसमें बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एयरबैग और डिजिटल इंस्ट्रूमेट क्लस्टर दिया गया है। कार में नया गियर शिफ्टर और कम्फर्टेबल सीट डिजाइन मिलेगा। इसमें मैनुअल और ऑट्रोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किए जाएंगे। कार में टर्बो इंजन का भी ऑप्शन मिलेगा। यह मिड सेगमेंट की बिग साइज एसयूवी कार है।
1497 cc तक का इंजन
बाजार में इसका मुकाबला Hyundai Venue, Kia Sonet और Tata Nexon से है। यह 5 सीटर कार है। फिलहाल बाजार में मौजूद Mahindra XUV300 शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलती है। इसका टॉप मॉडल 14.76 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। इस कार में 257 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। कार में 10 कलर ऑप्शन हैं और इसमें डुअल कलर का भी विकल्प है। कार के अलग-अलग ट्रिम में 1197 cc से लेकर 1497 cc तक का इंजन मिलता है। यह धाकड़ इंजन 108.62 से लेकर 128.73 bhp तक की पावर देता है। कंपनी इसमें 20.1 kmpl तक की माइलेज देने का दावा करती है। बताया जा रहा है कि इसके पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अनुमान है कि नई कार शुरुआती कीमत 8 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर होगी।
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines