---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Mahindra XUV 700 का EV वर्जन होगी यह नई इलेक्ट्रिक कार, 450 km तक की देगी रेंज

Mahindra xuv.e8 electric suv details in hindi: यह कार दो बैटरी पैक में आएगी। कार में एडवांस सेफ्टी फीचर्स ऑफर किए जाएंगे। 

---विज्ञापन---

Mahindra xuv.e8 electric suv details in hindi: इंडिया में लग्जरी क्लास electric suv गाड़ियों के ऑप्शन कम हैं। इसी सेगमेंट को पूरा करने महिंद्रा अपनी नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की प्लानिंग में है। हम बात कर रहे हैं Mahindra xuv.e8 की। कार लवर्स इसे Mahindra XUV 700 का EV वर्जन बता रहें हैं। कार को बेहद फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के साथ मस्कुलर लुक में पेश किया जाएगा। हाल ही में इसके प्रोडक्शन में तेजी लाने की खबर सामने आई है।

नीचे वीडियो पर क्लिक कर देखें Mahindra xuv.e8 electric suv 

---विज्ञापन---

आगे बड़े ग्रिल और डिजाइनर लाइट

जानकारी के अनुसार Mahindra XUV.e8 अभी टेस्टिंग स्टेज पर है। साल 2022 के अंत में पहली बार इसे शोकेस किया गया था। दिसंबर 2024 तक यह इंडिया में पेश कर दी जाएगी। हालांकि कंपने ने इस बारे में अभी कोई जानकारी शेयर नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार का बेस मॉडल 35 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा सकता है। कार के फ्रंट को बेहद मस्कुलर लुक दिया गया है। इसमें बड़ी ग्रिल साइज और स्टाइलिश शेप में हेडलाइट दी गई हैं।

---विज्ञापन---

Mahindra XUV.e8 में 60 kWh और 80 kWh दो बैटरी पैक ऑफर होंगे 

Mahindra XUV.e8 में कंपनी 60 kWh और 80 kWh दो बैटरी पैक ऑफर कर सकती है। यह हाई ड्राइविंग रेंज कार होगी, जो एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 450 km तक चलेगी। यह ईवी कार सभी हाई टेक सेफ्टी फीचर्स जैसे एडवांस्ड ड्राइविंग असिटेंस सिस्टम (ADAS) और हिल होल्ड असिस्ट के साथ ऑफर की जाएगी। हिल होल्ड जहां ऊंचाई पर कार को कंट्रोल रखती है वहीं, ADAS ड्राइवर को कार चलाते हुए हादसे से बचाव के लिए अलर्ट करता है। कार में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा।

यह फीचर्स भी मिलेंगे 

  • Mahindra XUV.e8 में तीन horizontal स्क्रीन मिलेंगी।
  • इसमें टच से चलने वाला क्लाइमेट कंट्रोल पैनल दिया जा रहा है।
  • कार में फ्लैट बॉटम और टू स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलेगा।
  • यह नई ईवी कार चलते हुए 350hp तक की मैक्सिमम पावर देगी।
  • XUV.e8 कंपनी की SUV-coupe वर्जन होगी, जिसे हाई क्लास इंटीरियर दिया जाएगा।

नीचे वीडियो पर क्लिक कर देखें Mahindra xuv.e8 electric suv 

---विज्ञापन---

First published on: Jan 08, 2024 11:11 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola