Mahindra XUV 3XO Top Features Missed: महिंद्रा ने हाल ही में अपनी कॉम्पैक्ट XUV 3XO को भारत में पेश किया है। ग्राहक लगातार इसे पसंद कर रहे हैं। बुकिंग्स 50,000 के पार जा चुकी है। इसी के साथ अब कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ग्राहकों के पास भी कई ऑप्शन आ चुके हैं। वैसे तो नई XUV 3XO में कई जबरदस्त फीचर्स को शामिल किया गया है लेकिन कुछ फीचर्स की कमी अभी भी देखने को मिलती हैं। अगर आप इस एसयूवी को खरीदने की सोच रहे हैं तो उन 5 फीचर्स के बारे में हम आपको यहां बता रहे हैं जो इसमें आपको नहीं मिलेंगे…
एयर प्यूरीफायर (Air Purifier)
किआ सोनेट, हुंडई वेन्यू और टाटा नेक्सन में एयर प्यूरीफायर की सुविधा मिलती है जबकि XUV 3XO में आपको यह फीचर नहीं मिलेगा। आजकल जिस तरह से वायु प्रदूषण बढ़ रहा है उसे देखते हुए अब एयर प्यूरीफायर कार में होना जरूरी है ताकि केबिन फ्रेश रहे। हालांकि यह फीचर प्रीमियम कारो में देखने को जरूर मिलता है।
हेड-अप डिस्प्ले (head-up display)
आजकल कारों में हेड-अप डिस्प्ले (head-up display) फीचर खूब देखने को मिल रहा है। मारुति ब्रेजा में आपको यह फीचर मिल जाता है लेकिन नई XUV 3XO में इस फीचर की कमी खलती है। इस फीचर की मदद से ड्राइवर की नजर इस डिस्प्ले (HUD) पर जब पड़ती है सारी डिटेल्स आ जाती हैं और ड्राइविंग करने में कोई दिक्कत नहीं आती। ड्राइवर को इधर -उधर देखने की जरूरत नहीं पड़ती।
पैडल शिफ्टर्स (Paddle Shifters)
ड्राइविंग को कंफर्ट बनाने के लिए पैडल शिफ्टर्स एक महत्वपूर्ण फीचर है, लेकिन महिंद्रा XUV 3XO में इस फीचर की कमी देखने को मिलती है। जबकि हुंडई वेन्यू, किआ सोनेटऔर टाटा नेक्सन में आपको पैडल शिफ्टर्स की सुविधा मिल जाती है।
वेंटिलेटेड सीट्स (Ventilated seats)
आजकल गर्मी तेजी से बढ़ रही है और कारों की सीटें भी गर्म हो जाती हैं जिसकी वजह से बैठने में काफी दिक्कत होती है। ऐसे में वेंटिलेटेड सीट्स कफी उपयोगी साबित होती हैं। नई XUV 3XO में इस फीचर की कमी खलती है। लेकिन टाटा नेक्सन और किआ सोनेट में वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें मिलती हैं।
पावर्ड ड्राइवर सीट (Power Driver Seat)
गाड़ी में पावर्ड ड्राइवर सीट काफी बढिया फीचर माना जाता है। इलेक्ट्रॉनिक एडजस्टमेंट के जरिये सीट को आप अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं। हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट और टाटा नेक्सन में यह फीचर मिलता है जबकि नई XUV 3XO में यह नहीं मिलता।
यह भी पढ़ें: मारुति की इस सस्ती 7 सीटर कार से ग्राहकों ने बनाई दूरी, इस बार औंधे मुंह गिरी बिक्री
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
19 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines