Mahindra XUV 3XO compete with tata nexon details in hindi: बाजार में कॉपैक्ट एसयूवी कारों का क्रेज है। इसी कड़ी में हाल ही में महिंद्रा ने अपनी नई कार XUV 3XO को पेश किया है। यह कार शुरुआती कीमत 8.54 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। बाजार में इस प्राइस रेंज में पहले से tata nexon और kia की sonet आती है। बता दें नेक्सन के पिछले दिनों कई नए कलर ऑफर किए गए हैं। वहीं, सोनेट के नए वर्जन में कंपनी ने डैशकैम और कैमरा ऑफर किया है। जानिए इन कारों की खासियत।
XUV 3XO में सनरूफ और 10.25-इंच की टचस्क्रीन
Mahindra की इस कार में 9 वेरिएंट आते है और इसका टॉप मॉडल 18.08 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रहा है। इस सॉलिड लुक्स वाली कार में 1197 cc का पेट्रोल इंजन दिया गया है। कंपनी इसमें 1497 cc के डीजल इंजन का भी ऑप्शन देती है। Mahindra की इस नई कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन आते हैं। कार में मिलने वाला सिंगल पेन सनरूफ इसे अट्रैक्टिव लुक्स देता है, यह कार 10.25-इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ ऑफर की जा रही है। एसयूवी में 360-डिग्री कैमरा, क्रूज कंट्रोल, एलईडी प्रोजेक्टर लाइट, 17 इंच के टायर, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स और स्टाइलिश फ्रंट ग्रिल मिलती है।
Nexon में मिलते हैं 15 कलर ऑप्शन
यह स्टाइलिश 5 सीटर कार है, जिसमें ईवी इंजन का भी ऑप्शन मिलता है। टाटा की यह कार शुरुआती कीमत 9.96 से लेकर टॉप मॉडल 19.55 लाख में ऑफर की जा रही है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ अलग-अलग मॉडल में 1199 से 1497 cc तक का इंजन पावर मिलता है। कार को NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग है और इसमें 6 एयरबैग दिए गए हैं। इसमें 15 कलर ऑप्शन के साथ कंपनी 17.01 से 24.08 kmpl तक की माइलेज निकलने का दावा करती है।
Sonet में आते हैं तीन ट्रांसमिशन
इस कार में हुंडई पहली कार डैशकैम और 360 डिग्री कैमरा ऑफर कर रही है। कार में 998 से लेकर 1493 cc तक का सॉलिड इंजन पावर मिलता है। कार में मैनुअल क्लचलेस मैनुअल और ऑटोमैटिक तीन ट्रांसमिशन मिलते हैं। यह पांच सीटर कार है, जो शुरुआती कीमत 9.68 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार का टॉप मॉडल 19.57 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। इसमें सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है और यह कार सड़क पर करीब 17.5 kmpl तक की माइलेज निकल लेती है। किआ की इस कार में सीएनजी इंजन का ऑप्शन नहीं मिलता है।
ये भी पढ़ें: Ampere VS TVS VS Ather: इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स का महामुकाबला, कौन निकलेगा रेस में आगे?
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
9 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
13 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
15 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
17 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines