96% बढ़ गई महिंद्रा की इस सस्ती SUV की बिक्री, ब्रेजा और नेक्सॉन को देती है टक्कर
Mahindra XUV 3XO आज यह SUV टॉप 10 बेस्ट सेलिंग गाड़ियों में शामिल हो गई है। इसकी बिक्री लगातार बढ़ रही है।
Edited By Bani Kalra

Edited By Bani Kalra

Mahindra XUV 3XO: महिंद्रा ने अपनी सबसे सस्ती कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV 3XO को इस साल अगस्त में लॉन्च किया था। भारत में इस SUV ने तेजी से स्पीड पकड़ी । आज यह SUV टॉप 10 बेस्ट सेलिंग गाड़ियों में शामिल हो गई है। इसकी बिक्री लगातार बढ़ रही है। बिक्री की बात करें तो XUV 3XO की पिछले महीने 9562 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल अक्टूबर महीने में ही इस कार की केवल 4865 यूनिट्स बिकीं। इस बार इसकी 4697 यूनिट्स ज्यादा बिकी हैं जिसकी वजह से इसकी वर्ष-दर-वर्ष (YOY) 96.55% की ग्रोथ हुई है। वहीं इस साल सितंबर महीने में कंपनी ने इसकी 9000 यूनिट्स की बिक्री की है।
सेफ्टी में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग
Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में Mahindra XUV 3XO इसे 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इस SUV में बड़े और बच्चे सभी को पूरी सेफ्टी मिलेगी। कंपनी का ऐसा दावा है कि डिजाइन के मामले में यह काफी मजबूत और स्पोर्टी है। आपको बता दें कि जब पहली बार इस गाड़ी की बुकिंग शुरू हुई तब इसे महज 60 मिनट में 50,000 बुकिंग्स मिली।

Mahindra Cars
3 इंजन ऑप्शन
नई XUV 3XO में 3 इंजन ऑप्शन मिलते हैं, जिनमें एक 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है जो 82kW की पावर और 200 Nm का टॉर्क देता है। इसके अलावा इसका दूसरा इंजन भी 1.2L टर्बो पेट्रोल वाला है जो 96kW की पावर और 200 Nm का टॉर्क देता है। इसका तीसरा 1.5L टर्बो डीजल इंजन 86Kw की पावर और 300 Nm का टॉर्क देता है। ये इंजन मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस हैं और 21.2 km/l तक की माइलेज ऑफर करते हैं।

सेफ्टी फीचर्स की कमी नहीं
महिंद्रा XUV 3XO के डिजाइन में नयापन देखने को मिलता है। सामने से इसका डिजाइन बोल्ड है, जबकि साइड और पीछे से इसके डिजाइन में प्रीमियम फील मिलता है। इस गाड़ी में 26.03 cm की ट्विन HD स्क्रीन दी गई है और यह एंड्राइड ऑटो और एपल कार प्ले को सपोर्ट करता है। इसकी सभी सीटें आरामदायक हैं और स्पेस आपको इस गाड़ी में काफी बढ़िया मिल जाता है। सामान रखने के लिए इसमें 364 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है, जहां आप काफी सामान रख सकते हैं।
सेफ्टी के लिए इसमें लेवल 2 ADAS, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम, 6 एयरबैग्स, सबसे बड़ा सनरूफ और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गये हैं। स्पेस के मामले में भी यह एक बढ़िया एसयूवी है। डेली यूज के अलावा इसके साथ लॉन्ग ड्राइव का भी मजा आप ले सकते हैं। कीमत और फीचर्स के ममाले में यह वाकई वैल्यू फॉर मनी साबित होती है। भारत में इसका मुकाबला Nexon, Brezza और Sonet से होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: