Mahindra XUV 3XO Bookings: महिंद्रा ने हाल ही में अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी ‘XUV 3XO’ को महज 7.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया था। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू की और देखते ही देखते सिर्फ 60 मिनट में इसे 50,000 बुकिंग्स मिल गई। यह इस बात को दर्शाता है कि ग्राहक इस नई SUV को खरीदने के लिए कितने बेकरार हैं। इसके बेस मॉडल में ही आपको कई जबरदस्त फीचर्स मिलते हैं। ग्राहक इस गाड़ी को 21,000 रुपये देकर बुक कर सकतें हैं। अगर आप भी नई Mahindra XUV 3XO को खरीदने की सोच रहे हैं तो आइये जानते हैं इसके फीचर्स…
3 इंजन ऑप्शन
इंजन की बात करें तो नई XUV 3XO में 3 इंजन ऑप्शन मिलते हैं, जिनमें एक 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है जो 82kW की पावर और 200 Nm का टॉर्क देता है। इसके अलावा इसका दूसरा इंजन भी 1.2L टर्बो पेट्रोल वाला है जो 96kW की पावर और 200 Nm का टॉर्क देता है।
इसका तीसरा 1.5L टर्बो डीजल इंजन 86Kw की पावर और 300 Nm का टॉर्क देता है। ये इंजन मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस हैं और 21.2 km/l तक की माइलेज ऑफर करते हैं।
बेस मॉडल में 6 एयरबैग्स
नई XUV 3XO में 80 के डिजाइन में नयापन देखने को मिलता है। सामने से इसका डिजाइन बोल्ड है। जबकि साइड और पीछे से इसके डिजाइन में प्रीमियम फील मिलता है। इस गाड़ी में 26.03 cm की ट्विन HD स्क्रीन दी गई है और यह एंड्राइड ऑटो और एपल कार प्ले को सपोर्ट करता है।
इसकी सभी सीटें आरामदायक हैं और स्पेस आपको इस गाड़ी में काफी बढ़िया मिल जाता है। सामान रखने के लिए इसमें 364 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है, जहां आप काफी सामन रख सकते हैं।
सेफ्टी के लिए इसमें लेवल 2 ADAS, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम, 6 एयरबैग्स, सबसे बड़ा सनरूफ और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गये हैं। स्पेस के मामले में भी यह एक बढ़िया एसयूवी है।
डेली यूज़ के अलावा इसके साथ लॉन्ग ड्राइव का भी मज़ा आप ले सकते हैं। अब जिस कीमत में यह गाड़ी आती है, उसके हिसाब से यह वाकई वैल्यू फॉर मनी साबित होती है। अब ऐसे में इस सेगमेंट की बाकी SUVs के लिए यह खतरे की घंटी है… Nexon, Brezza और Sonet के ग्राहक अब XUV 3XO के बारे में विचार कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Hyundai ला रही है Exter से भी छोटी SUV! 6 लाख से कम हो सकती है कीमत
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
9 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
10 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
13 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
15 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
17 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines