Mahindra XUV 3XO Skyroof: महिंद्रा भारत में अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी Mahindra XUV 3XO को 29 अप्रैल के दिन लॉन्च करने जा रही है। यह कंपनी की मौजूदा XUV300 का ही फेसलिफ्ट वर्जन होगा। महिंदा भी लॉन्च से पहले रेगुलर इसे फीचर्स अपडेट कर रही है। अब तक जितने भी फीचर्स और डिजाइन की झलक सामने आई है उसके हिसाब से ये तो पता चल गया है कि ये गाड़ी बाजार में एक बड़ी हिट हो सकती है। इनोवेशन और एक्सेलेंस पर जोर देते हुए कंपनी नई एसयूवी को पेश करेगी।
सबसे बड़ा सन रूफ
महिंद्रा ने नई XUV 3X0 के एक और फीचर का खुलासा किया है। नया मॉडल अपने सेगमेंट में सबसे बड़े सनरूफ के साथ लॉन्च होगी। इस फीचर का नाम नाम स्काईरूफ दिया है। अब आप प्राकृतिक रोशनी और विशाल आकाश को केबिन से देख पायेंगे और साथ ही दिन में भी धूप का आनंद उठा सकेंगे।
Mahindra XUV 3XO
डिजाइन में नयापन
नई महिंद्रा XUV 3X0 के टीज़र से इसके डिजाइन और फ़ीचर्स के बारे में जानकारी मिलती है। यह एक बेहद स्टाइलिश एसयूवी के रूप में आएगी। इसमें नई ग्रिल, LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, एल-शेप के एलईडी डीआरएल्स, गोलाकार फ़ॉग लैम्प्स, ड्युअल-टोन अलॉय वील्स, कनेक्टेड LED टेललाइट्स रियर वाइपर और वॉशर और पीछे की तरफ़ ‘XUV 3XO’ देखने को मिलेगा।
नई महिंद्रा XUV 3X0 के इंटीरियर में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफ़ोटेन्मेंट सिस्टम मिल सकता है, इसके अलावा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, नया अपहोल्स्ट्री, नया सेंटर कंसोल औए नए डिजाइन वाले AC वेंट्स मिल सकते हैं।
इंजन और पावर
रिपोर्ट्स के मुताबिक नए मॉडल में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीज़ल इंजन मिलने की उम्मीद है। ये दोंनो ही इंजन काफी अच्छे माने जाते हैं। भारत में नई महिंद्रा XUV 3X0 का सीधा मुकाबला मारुति ब्रेज़ा, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट और टाटा नेक्सन से होगा।
यह भी पढ़ें: 500km की रेंज के साथ आएगी Tata Curvv इलेक्ट्रिक! लॉन्च से लेकर कीमत का हुआ खुलासा
संबंधित खबरें
कितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 hr ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines