Mahindra Hybrid Cars: महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने एसयूवी पोर्टफोलियो को अब और भी बड़ा करने जा रही है। पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक के बाद अब कंपनी हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा की कारों में हाइब्रिड कारें शामिल होनी जा रही हैं। इस टेक्नोलॉजी की वजह से परफॉरमेंस और माइलेज में इजाफा हो सकता है। सोर्स के मुताबिक कंपनी स्ट्रोंग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को शामिल करेगी। कंपनी,प्रोजेक्ट S226 के तहत कॉम्पैक्ट महिंद्रा XUV 3XO के लिए एक स्ट्रांग हाइब्रिड सिस्टम का अध्ययन कर रही है। बताया जा रहा है कि XUV 3XO हाइब्रिड 2026 तक बाजार में उतर सकती है।
इंजन और पावर
सोर्स के अनुसार, महिंद्रा अपने 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर, टर्बो-पेट्रोल इंजन को हाइब्रिड सेटअप के साथ इस्तेमाल कर सकती है। नये मॉडल में पेट्रोल-इलेक्ट्रिक स्ट्रांग हाइब्रिड बनाने के लिए जरूरी सभी प्रणालियों को फिट करने की जगह है। कंपनी मौजूदा INGLO प्लेटफॉर्म मॉडल कोडनेम M130 और M330 के लिए रेंज एक्सटेंडर हाइब्रिड पर काम कर रही है। इनके साथ आगे बढ़ने का निर्णय महिंद्रा BE 6 और XEV 9E की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा ने INGLO प्लेटफॉर्म पर रेंज एक्सटेंडर्स के लिए तकनीकी विकास और डिजाइन का काम शुरू कर दिया है और उम्मीद जताई जा रही है कि अगले 7 से 8 महीनों में बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। रेंज एक्सटेंडर मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक वाहन हैं, जो बैटरी को रिचार्ज करने और इलेक्ट्रिक ड्राइविंग रेंज को बढ़ाने के लिए जनरेटर के रूप में पेट्रोल इंजन का उपयोग करते हैं।
भारत में हाइब्रिड कारों का भविष्य
हाइब्रिड गाड़ियां माइलेज के लिहाज से बेहतर मानी जाती हैं। ये पेट्रोल और बैटरी पर काम करती हैं। जिसकी वजह से आम कारों की तुलना में 10-15km ज्यादा की रेंज आपको मिल जाती है। ड्राइविंग के दौरान बैटरी अपने आप चार्ज होने लगती है। इस्तेमाल और सर्विस के मामले में भी ये अप्क्प तंग नहीं करती। इस समय देश में मारुति और टोयोटा के पास किफायती हाइब्रिड कारें है, और आने वाले समय में कंपनियां कई नये हाइब्रिड मॉडल लॉन्च करने जा रही हैं। देश में हाइब्रिड कारों का भविष्य काफी अच्छा माना रहा है।
यह भी पढ़ें: Ola Electric का निकला दम, ग्राहकों ने बनाई दूरी, Bajaj और TVS की हुई मौज
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
24 mins agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
20 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
23 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines