महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी कारों में लगातार नए फीचर्स जोड़कर ग्राहकों को बेहतरीन अनुभव देने की कोशिश कर रही है। अब कंपनी ने XUV 3XO REVX में एक ऐसा फीचर शामिल किया है, जो इसे अपने सेगमेंट में सबसे अलग बनाता है। खास बात यह है कि 12 लाख रुपये से कम कीमत वाली यह पहली SUV बन गई है, जिसमें डॉल्बी एटमॉस (Dolby Atmos) साउंड टेक्नोलॉजी दी गई है।
Dolby Atmos क्यों है खास
Dolby Atmos एक ऑडियो टेक्नोलॉजी है, जिसे शुरुआत में थिएटर के लिए बनाया गया था। यह म्यूजिक और साउंड को एक नए लेवल पर ले जाती है। गानों में गहराई और हर आवाज को थ्री-डायमेंशनल इफेक्ट मिलता है, जिससे सुनने का अनुभव बिल्कुल लाइव कॉन्सर्ट जैसा लगता है। अब यही अनुभव XUV 3XO की कार में भी मिलेगा।
इस वेरिएंट्स में मिलेगा फीचर
यह फीचर सिर्फ नए REVX A वेरिएंट तक सीमित नहीं है। कंपनी ने इसे AX5L, AX7 और AX7L वेरिएंट्स में भी शामिल किया है। जहां स्टैंडर्ड मॉडल में 6-स्पीकर सिस्टम मौजूद है, वहीं AX7L वेरिएंट में एक सबवूफर भी दिया गया है। महिंद्रा ने जानकारी दी है कि इन वेरिएंट्स की डिलीवरी सितंबर 2025 के मध्य से शुरू होगी।
ये भी पढ़ें- 10 हजार रुपये भरनी होगी EMI, फिर मिल जाएगी Tata Punch EV?
XUV 3XO महिंद्रा की चौथी कार है जिसमें यह फीचर दिया गया है। इससे पहले कंपनी अपनी BE 6 और XEV 9e इलेक्ट्रिक SUVs और Thar Roxx में Dolby Atmos टेक्नोलॉजी पेश कर चुकी है। यानी अब यह सुविधा महिंद्रा की कई कारों में मिल रही है और धीरे-धीरे यह टेक्नोलॉजी और भी मॉडलों में देखने को मिल सकती है।
XUV 3XO के बाकी फीचर्स
XUV 3XO सिर्फ साउंड टेक्नोलॉजी के मामले में ही नहीं, बल्कि दूसरे फीचर्स के लिहाज से भी काफी एडवांस है। इसमें सनरूफ, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पार्किंग सेंसर और कई सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इंजन की बात करें तो इसमें 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन का विकल्प है। दोनों इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का चुनाव किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
16 hrs agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
19 hrs agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
21 hrs agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
1 day agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
1 day ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
2 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
2 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines