Mahindra XUV300 Diesel: भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट तेजी से बड़ा हो रहा है। अब ग्राहकों के पास कई अच्छे ऑप्शन हैं। इस सेगमेंट में Mahindra XUV 300 बेस्ट सेलर रही है, लेकिन काफी समय से इसमें कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिल रहे थे…पर अब एक लंबे इन्तजार के बाद कंपनी ने इसका फेसलिफ्ट मॉडल नए नाम और डिजाइन के साथ बाजार में उतार दिया है… जी हां हम बात कर रहे हैं नई अपडेटेड XUV 3XO के बारे में। क्या नए अवतार में यह एक बेस्ट कॉम्पैक्ट एसयूवी साबित हो सकती है ? आइये जानते हैं…
डिजाइन और इंटीरियर
महिंद्रा ने नई XUV 3XO को एक दम नए सिरे से तैयार किया है। इसमें कुछ क्लास-फर्स्ट फीचर्स तो शामिल किया है। सामने से यह बोल्ड नज़र आती है। लेकिन इस ग्रिल आकर्षित नहीं कर पाती। यहां C-आकार के DRLs और हेडलाइट्स के डिजाइन में नयापन है। वहीं साइड प्रोफाइल बेहतर लगता है। जबकि सबसे ज्यादा इम्प्रेस इसका रियर लुक करता है। यहां पर कनेक्टेड टेल लाइट्स इसे अलग पहचान देने में मदद करती हैं। इसमें 17 इंच के डायमंड कट alloy wheels दिए गए हैं, लेकिन इनका डिजाइन इम्प्रेस नहीं करता।
इंटीरियर की बात करें तो नई XUV 3XO में आपको रूमी केबिन मिलेगा। स्पेस की यहां कोई कमी नहीं है। गाड़ी की सभी सीटें आरामदायक हैं। डैशबोर्ड ड्यूल 10.25 का टच स्क्रीन और 10.25 इंच का ही इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। Easy ड्राइव और पार्किंग के लिए 360 डिग्री कैमरा भी मिल जाता है।
छोटे-छोटे स्टोरेज यहां मिल जाते हैं। इस गाड़ी में सबसे बड़ा पैनारोमिक सनरूफ दिया गया है। पीछे बैठने वालों के लिए आर्म रेस्ट की सुविधा मिलती है। साथ ही ड्यूल AC वेंट और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट यहां मिलता है।
इंजन और परफॉरमेंस
नई XUV 3XO में पेट्रोल और डीजल का ऑप्शन मिलता है, लेकिन यहां बात करेंगे इसके डीजल मैनुअल वेरिएंट के बारे में जिसकी कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इंजन की बात करें तो इसमें 1.5 L Turbo CRDe डीजल इंजन लगा है जो 85.8 kW की पावर और 300 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटो शिफ्ट+ का ऑप्शन मिलता है।
जो क्रमशः 20.6 km/l और 21.2 km/l की माइलेज देते हैं। नई XUV 3XO डीजल मैन्युअल में आपको जबरदस्त पावर मिलती है। सिटी और हाईवे पर आपको पावर की कमी महसूस नहीं होगी।
यह तेजी से स्पीड पकड़ती है। हैंडलिंग और राइड क्वालिटी अच्छी है। अगर पावरफुल परफॉरमेंस की उम्मीद रखते हैं तो डीजल वेरिएंट आपके लिए है। इसके बेस वेरिएंट में ही आपको वो सभी जरूरी फीचर्स मिल जायेंगे।
यह भी पढ़े: नई फोर्स गुरखा खरीदने के 5 बड़े कारण, गहरे पानी में भी आराम से निकल जायेगी
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
8 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
9 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
13 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
14 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
14 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines