Mahindra XEV 9S: Mahindra ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार XEV 9S को लॉन्च कर दिया है. ये 7 सीटर SUV फुल-साइज इलेक्ट्रिक गाड़ी है. नए INGLO प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई ये SUV न सिर्फ पावर परफॉर्मेंस का दावा करती है, बल्कि स्पेस, टेक्नोलॉजी और सेफ्टी में भी इसे कंपनी की सबसे एडवांस EV कहा जा रहा है. ऐसे में अगर आप इलेक्ट्रिक SUV लेने की सोच रहे हैं, तो XEV 9S आपके लिए कई मायनों में खास साबित हो सकती है. लेकिन उसके पहले जाते हैं इसे टॉप 5 फीचर्स….
1. बैटरी ऑप्शन और परफॉर्मेंस में दम
XEV 9S को तीन अलग-अलग बैटरी ऑप्शन में उतारा गया है– 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh. यह SUV ज्यादा से ज्यादा 282 bhp की पावर और 380 Nm का टॉर्क देती है. टॉप वेरिएंट की रेंज 679 किलोमीटर तक है. और परफॉर्मेंस की बात करें तो फुल स्पेक मॉडल महज 7 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है और इसकी टॉप स्पीड 202 किमी प्रति घंटा है. तेज चार्जिंग के लिए इसमें हाई-पावर DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जिससे 20 से 80 प्रतिशत बैटरी लगभग 20 मिनट में चार्ज हो जाती है (वेरिएंट के मुताबिक पावर अलग-अलग है).
2. सेफ्टी और ड्राइवर असिस्टेंस टेक्नोलॉजी
Mahindra XEV 9S में सेफ्टी पर खास ध्यान दिया गया है. इसमें मजबूत बॉडी शेल, 7 एयरबैग और चारों व्हील्स में डिस्क ब्रेक मिलते हैं. ब्रेक-बाय-वायर तकनीक से ब्रेकिंग ज्यादा सटीक बनती है. इसमें लेवल-2 प्लस ADAS सिस्टम दिया गया है, जो पांच रडार और कैमरे की मदद से काम करता है. इसमें एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन असिस्ट और एक्सीडेंट से बचाव जैसी फीचर्स शामिल हैं. इतना ही नहीं इसमें ड्राइवर मॉनिटरिंग जोड़ा गया है जो थकान का पता लगाकर अलर्ट देता है. साथ ही Secure360 Pro फीचर गाड़ी के आसपास लाइव व्यू और रिकॉर्डिंग का फीचर सुरक्षा का एक और मजबूत कवच बना देता है.
3. सेफ्टी से जुड़े खास फीचर्स
इस गाड़ी में ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और ट्रैफिक साइन रिकॉगनिशन जैसे फीचर भी मिलते हैं. इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक के साथ ऑटो होल्ड की सुविधा भी दी गई है. इतना ही नहीं टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम हर पहिए की अलग-अलग जानकारी दिखाता है. INGLO प्लेटफॉर्म की वजह से हाई-स्पीड पर भी गाड़ी काफी स्टेबल रहती है, जो लंबे सफर के लिए सही है.
4. केबिन टेक्नोलॉजी और कनेक्टेड फीचर्स
XEV 9S का इंटीरियर टेक लवर्स जरूर पसंद आएगा. इसके डैशबोर्ड पर तीन 12.3-इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती हैं, जो पूरी चौड़ाई में फैली हुई हैं. इसमें 5G कनेक्टिविटी, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, केबिन प्री-कूलिंग और 140 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं. म्यूजिक के लिए 16-स्पीकर वाला Harman Kardon ऑडियो सिस्टम है, जिसमें Dolby Atmos का सपोर्ट भी मिलता है. BYOD फीचर से आप अपने फोन और डिवाइस को गाड़ी के सिस्टम से आसानी से जोड़ सकते हैं.
5. कम्फर्ट और खास मोड्स
इस गाड़ी में Camp Mode, Keep Mode और PawPal जैसे दिलचस्प फीचर्स दिए गए हैं, जो अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से कार को ढालते हैं. इसमें पैनोरमिक स्कायरूफ, कैपेसिटिव टच बटन, इनबिल्ट Amazon Alexa, डिजिटल की और NFC एक्सेस जैसे फीचर्स मिलते हैं. आगे और पीछे दोनों के लिए 65W के फास्ट टाइप-C चार्जिंग पोर्ट दिए गए हैं. इसके अलावा ऑटो हेडलैम्प, रेन सेंसिंग वाइपर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और ठंडा होने वाला स्टोरेज कंपार्टमेंट भी मौजूद है.
Mahindra XEV 9S Vs Kia Carens Clavis EV: कौन-सी इलेक्ट्रिक SUV आपके लिए ज्यादा स्मार्ट चॉइस?
Camp Mode क्या है?
यह मोड तब काम आता है जब आप गाड़ी में रुककर आराम करना चाहते हैं. इसे ऑन करने पर कार का AC, लाइटिंग और म्यूजिक सिस्टम चालू रहता है, जबकि बाकी सिस्टम बंद हो जाते हैं ताकि बैटरी की ज्यादा खपत न हो.
Keep Mode क्या है?
इस मोड का यूज तब होता है जब आप कार से उतरकर कुछ देर के लिए किसी को गाड़ी में छोड़ देते हैं. यह मोड केबिन का टेपरेचर पहले जैसा बनाए रखता है और सिस्टम चालू रखता है, ताकि अंदर बैठे व्यक्ति को गर्मी या ठंड न लगे.
PawPal क्या है?
यह मोड खास तौर पर पालतू जानवरों के लिए है. अगर आपका पेट गाड़ी में है और आप थोड़ी देर के लिए बाहर जा रहे हैं, तो PawPal मोड केबिन का टेंपरेचर सही लेवल पर बनाए रखता है और स्क्रीन पर मैसेज दिखाता है कि अंदर पेट सेफ है. इससे पेट के ओवरहीट होने का खतरा कम हो जाता है.
Mahindra XEV 9S उन ग्राहकों को टारगेट करती है, जो इलेक्ट्रिक कार में सिर्फ माइलेज नहीं, बल्कि लग्जरी, स्पेस और एडवांस फीचर्स भी चाहते हैं. बता दें, इसकी कीमत 19.95 लाख से शुरू है.
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines