Mahindra XEV 9S: Mahindra ने इंडियन मार्केट में अपनी नई 7 सीटर इलेक्ट्रिक SUV XEV 9S पेश कर दी है. ये खासतौर पर बड़े परिवारों और प्रीमियम सेगमेंट को ध्यान में रखकर तैयार की गई है. ये कंपनी की पहली ऐसी लाइन वाली इलेक्ट्रिक SUV है जो पूरी तरह नए INGLO प्लेटफॉर्म पर बनी है. लॉन्ग रेंज, पावरफुट बैटरी, हाई-टेक फीचर्स और शानदार इंटीरियर के साथ यह कार उन लोगों को टारगेट कर रही है जो पेट्रोल-डीजल से अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ आना चाहते हैं.
Mahindra XEV 9S की कीमत
Mahindra XEV 9S की शुरुआती कीमत 19.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. कंपनी इसकी बुकिंग 14 जनवरी 2026 से शुरू करेगी. जबकि इसकी डिलीवरी 23 जनवरी 2026 से शुरू होगी. ये SUV Mahindra BE 6 और XEV 9e से ऊपर के सेगमेंट में रखी गई है और ये 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV सीधे प्रीमियम खरीदारों को टारगेट करती है.
बाकी वेरिएंट और कीमतें
Mahindra XEV 9S को कुल छह वेरिएंट्स में पेश किया गया है. बेस वेरिएंट Pack One Above 59kWh की कीमत ₹19.95 लाख है, वहीं टॉप वेरिएंट Pack Three Above 79kWh की कीमत ₹29.45 लाख तक जाती है. अलग-अलग वेरिएंट्स में बैटरी साइज और फीचर्स के हिसाब से कीमतों में फर्क दिया गया है, ताकि ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार विकल्प चुन सके.
बैटरी, फास्ट चार्जिंग और रेंज
इस इलेक्ट्रिक SUV में तीन बैटरी ऑप्शन हैं- 59kWh, 70kWh और 79kWh. Mahindra का दावा है कि टॉप वेरिएंट एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 500 किलोमीटर तक की रियल-वर्ल्ड रेंज दे सकता है. इसमें LFP बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो सेफ्टी और लॉन्ग लाइफ के लिए जानी जाती है. इसके साथ ही Mahindra XEV 9S फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि यह कार करीब 20 मिनट में 20% से 80% तक चार्ज हो सकती है.
पावर और परफॉर्मेंस
SUV के अलग-अलग वेरिएंट्स में अलग पावर आउटपुट दिया गया है. टॉप मॉडल 210kW की पावर के साथ आता है, जबकि बाकी वेरिएंट 180kW और 170kW आउटपुट के साथ आते हैं. कंपनी के मुताबिक यह गाड़ी मात्र 7 सेकंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ सकती है. इसकी टॉप स्पीड 202 km/h बताई गई है.
ड्राइविंग और सस्पेंशन टेक्नोलॉजी
Mahindra XEV 9S में i-Link अडैप्टिव डैम्पर्स, 5-लिंक रियर सस्पेंशन और वैरिएबल गियरिंग के साथ हाई-पावर स्टीयरिंग दिया गया है. इसके अलावा इसमें ब्रेक-बाय-वायर सिस्टम भी है, जिसमें इलेक्ट्रिक ब्रेकिंग इंटीग्रेट की गई है. ये सभी फीचर्स ड्राइव को आरामदायक और कंट्रोल को बेहतर बनाते हैं.
इंटीरियर में मिलेगा भरपूर स्पेस
इसके साथ ही कपंनी ने ये भी दावा किया है कि XEV 9S का केबिन अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा जगह देता है. हाई वेरिएंट्स में प्रीमियम अपहोल्स्ट्री दी गई है. तीसरी रो को 50:50 स्प्लिट में फोल्ड किया जा सकता है. दूसरी रो में Boss Mode, वेंटिलेशन, सनशेड, स्लाइड और रिक्लाइन जैसी सुविधाएं मिलती हैं. कुछ ट्रिम्स में Lounge Desk भी दिया गया है, जिससे पीछे बैठने वालों को ऑफिस जैसा एक्सीपीरियंस मिलता है.
ये भी पढ़ें- Mahindra BE 6 Formula E Edition हुई लॉन्च, कब मिलेगी ये खास SUV, क्या है कीमत, जानें सबकुछ
डिस्प्ले और टेक्नोलॉजी का तड़का
इस SUV में तीन 12.3-इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई हैं. इसके साथ 5G कनेक्टिविटी और Harman Kardon का 16-स्पीकर साउंड सिस्टम मिलता है, जिसमें Dolby Atmos सपोर्ट भी दिया गया है. टॉप मॉडल में Qualcomm Snapdragon 8295 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इंफोटेनमेंट सिस्टम तेज और स्मूद चलता है.
सेफ्टी फीचर्स में कोई कमी नहीं
Mahindra XEV 9S में Level 2+ ADAS है, जिसमें लेन सेंट्रिंग, ब्लाइंड स्पॉट अलर्ट, फ्रंट और रियर क्रॉस ट्रैफिक वार्निंग और ड्राइवर-इनीशिएटेड लेन चेंज जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा स्टैंडर्ड तौर पर 7 एयरबैग दिए गए हैं, जिनमें ड्राइवर नी एयरबैग भी शामिल है.
Mahindra XEV 9S से जुड़ें कुछ सवाल…
Q1. Mahindra XEV 9S क्या भारत की पहली इलेक्ट्रिक 7-सीटर SUV है?
Mahindra XEV 9S कंपनी की पहली पूरी तरह INGLO प्लेटफॉर्म पर बनी 3 रो वाली इलेक्ट्रिक SUV है. यह उन गाड़ियों में शामिल है जो खास तौर पर फैमिली और प्रीमियम सेगमेंट को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं.
Q2. Mahindra XEV 9S की शुरुआती कीमत कितनी है?
इस इलेक्ट्रिक SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.95 रुपये है. अलग-अलग वेरिएंट और बैटरी पैक के हिसाब से इसकी कीमत 29.45 लाख है.
Q3. Mahindra XEV 9S की बुकिंग और डिलीवरी कब से शुरू होगी?
Mahindra XEV 9S की बुकिंग 14 जनवरी 2026 से शुरू होगी और इसकी डिलीवरी 23 जनवरी 2026 से की जाएगी.
Q4. Mahindra XEV 9S की रेंज कितनी है?
कंपनी के अनुसार, इसका टॉप वेरिएंट एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर लगभग 500 किलोमीटर तक की रियल-वर्ल्ड रेंज दे सकता है.
Q5. क्या Mahindra XEV 9S फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है?
हाँ, यह SUV फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और कंपनी का दावा है कि इसे करीब 20 मिनट में 20% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है.
Q6. Mahindra XEV 9S में कितने लोग बैठ सकते हैं?
यह एक 7-सीटर SUV है, जिसमें तीन पंक्तियों में आराम से बैठने की सुविधा दी गई है, खासतौर पर बड़े परिवारों को ध्यान में रखते हुए.
संबंधित खबरें
Hyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 hr agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
5 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines