Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition: इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बढ़ते दौर में महिंद्रा ने एक बार फिर बाजार में हलचल मचा दी है. कंपनी ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV XEV 9e का नया और ज्यादा प्रीमियम वर्जन पेश किया है, जिसे Cineluxe Edition नाम दिया गया है. जैसा नाम से साफ है, यह एडिशन खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए लाया गया है जो कार में सिर्फ सफर नहीं, बल्कि एक लग्जरी अनुभव चाहते हैं. इस नए वेरिएंट की बुकिंग 2 मार्च से शुरू होगी और डिलीवरी 10 मार्च से दी जाएगी.
प्रीमियम एक्सटीरियर और नए कलर ऑप्शन
Cineluxe Edition में डिजाइन पूरी तरह नया नहीं है, लेकिन इसे ज्यादा प्रीमियम लुक देने के लिए खास बदलाव किए गए हैं. SUV अब Satin Black और Satin White जैसे नए एक्सटीरियर रंगों में उपलब्ध होगी. इसके साथ अंदर की थीम Chestnut Brown और Nocturne Black में दी गई है, जो केबिन को और रिच फील देती है.
बाहरी डिजाइन में वही स्पोर्टी स्टाइलिंग बरकरार रखी गई है, जिसमें LED हेडलैंप और खास डिजाइन वाले टेल लैंप शामिल हैं. कुल मिलाकर लुक वही है, लेकिन फिनिश ज्यादा क्लासी हो गई है.
केबिन में मिलेगा सिनेमा जैसा एक्सपीरियंस
इस एडिशन की सबसे बड़ी खासियत इसका इंटीरियर है. अंदर बैठते ही आपको एक अलग ही माहौल महसूस होगा. इसमें कोस्ट-टू-कोस्ट ट्रिपल HD डिस्प्ले सेटअप दिया गया है, जो पूरी डैशबोर्ड को कवर करता है. साथ में 16-स्पीकर Harman Kardon ऑडियो सिस्टम मिलता है, जो Dolby Atmos सराउंड साउंड के साथ आता है.
इसके अलावा Infinity Roof और कस्टमाइजेबल एम्बिएंट लाइटिंग केबिन को लाउंज जैसा फील देती है. लंबी ड्राइव के दौरान यह सेटअप एक प्राइवेट थिएटर जैसा अनुभव देने का दावा करता है.
दमदार बैटरी और 500 किमी से ज्यादा रेंज
XEV 9e Cineluxe Edition Pack Three ट्रिम पर आधारित है और इसमें 79 kWh का बैटरी पैक दिया गया है. कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की रियल-वर्ल्ड ड्राइविंग रेंज दे सकती है.
साथ ही इसमें VisionX AR हेड-अप डिस्प्ले, Eye Identity ड्राइवर और ऑक्यूपेंट मॉनिटरिंग सिस्टम, Auto Park Assist के साथ हैंड्स-फ्री पार्किंग और Secure360 सेफ्टी सूट जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं.
टेक्नोलॉजी और कंफर्ट फीचर्स की भरमार
इस लग्जरी वेरिएंट में कई स्मार्ट फीचर्स भी जोड़े गए हैं. Camp, Keep और PawPal HVAC मोड, कस्टमाइजेबल ड्राइव मोड्स, Digital Key, Secure360 Pro और पर्सनलाइज्ड यूजर प्रोफाइल जैसी सुविधाएं दी गई हैं. ये फीचर्स कार को यूजर की पसंद के मुताबिक सेटिंग्स अपनाने में मदद करते हैं.
कुल मिलाकर, यह एडिशन सिर्फ दिखावे तक सीमित नहीं है, बल्कि टेक्नोलॉजी के मामले में भी काफी आगे है.
कीमत
Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition की एक्स-शोरूम कीमत 29.35 रुपये लाख रखी गई है. यह स्टैंडर्ड XEV 9e से थोड़ा महंगा है, लेकिन इसकी प्रीमियम इंटीरियर क्वालिटी और लग्जरी अनुभव को देखते हुए यह अंतर समझ में आता है.
बता दें.. इस मॉडल को ICOTY 2026 में Green Car of the Year जैसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है. यही वजह है कि यह सेलिब्रिटी, स्पोर्ट्स पर्सन और बिजनेस लीडर्स के बीच भी लोकप्रिय हो रही है.
ये भी पढ़ें- मार्च 2026 में कार बाजार में धमाका! Duster से लेकर Sierra EV तक, एक के बाद एक बड़ी लॉन्चिंग, देखें लिस्ट
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
15 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines