Mahindra New Electric SUV: भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड लगातार बढ़ रही है जिसके चलते अब कार कंपनियां भी नए-नए मॉडल बाजार में पेश करने लगी है। हर बजट और जरूरत को ध्यान में रखते हुए नए मॉडल बाजार में आ रहे हैं। देश की प्रमुख वाहन निर्माता Mahindra अब अपनी दो नई SUVs को आज (26 November 2024)लॉन्च करने जा रही है। काफी समय से इन दोनों गाड़ियों के बारे में चर्चा हो रही है। आइये जानते हैं ये नए मॉडल किस रेंज और फीचर्स के आ रहे हैं और इनकी कीमत क्या रहने वाली है।
दो नई SUVs की एंट्री
Mahindra भारत में दो नई Electric SUVs को आज लॉन्च करने जा रही है। इन दोनों एसयूवी के नाम XEV 9e और BE 6e हैं जिन्हें आधिकारिक तौर पर पेश किया जाएगा लॉन्च।कंपनी की ओर से इन दोनों एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जा रहा है और जो सेगमेंट फर्स्ट भी होंगे। जानकारी के मुताबिक इन दोनों ही एसयूवी का डिजाइन भी काफी फ्यूचरिस्टिक रहने वाला है। जिनमें एलईडी लाइट्स, एलईडी डीआरएल, फ्लश डोर हैंडल, अलॉय व्हील्स, इल्यूमिनेटिड लोगो, एंबिएंट लाइटिंग, प्रीमियम इंटीरियर्स, पैनोरमिक सनरूफ, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स मिलने की पूरी संभावना है। इसके अलावा इन दोनों गाड़ियों में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सएबीएस, ईबीडी, हिल असिस्ट, ADAS, रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे कई फीचर्स दिए जाएंगे।
बैटरी और रेंज
महिंद्रा ने इन दोनों गाड़ियों को INGLO प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। जिसके साथ हाई डेंसिटी वाली बैटरी तकनीक को शामिल किया है। जिससे एसयूवी की राइड और हैंडलिंग बेहतर बनती है। इन दोनों में 59 kWh और 79 kWh की क्षमता की बैटरी का ऑप्शन दिया जाएगा। जिनको फास्ट चार्जिंग सुविधा के साथ लाया जाएगा। 175 kW की क्षमता के चार्जर से इनको सिर्फ 20 मिनट में ही 20 से 80% तक आसानी से चार्ज किया जा सकेगा। ऐसा माना जा रहा है कि फुल चार्ज में 600 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है।
कितनी होगी कीमत
लॉन्च से पहले इन दोनों एसयूवी की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि एक SUV को 15 लाख रुपये की शुरूआती कीमत में पेश किया जा सकता है। जबकि दूसरी SUV की कीमत 20 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के आस-पास रह सकती है।
यह भी पढ़ें: TVS Jupiter और Access को छोड़ लोगों ने जमकर खरीदा ये स्कूटर
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
16 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines