Mahindra Thar vs Jeep Wrangler: बिग साइज एसयूवी कार मार्केट का नया क्रेज हैं। इन हाई एंड कारों में 4 व्हील ड्राइव मिलता है, जिससे खराब रास्तों या पहाड़ों पर यह हाई परफॉमेंस देती हैं। इसी सेगमेंट में दो धांसू एसयूवी हैं Mahindra की Thar और Jeep Wrangler. आइए आपको इन दोनों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।
Mahindra Thar
यह दमदार एसयूवी बाजार में 10.98 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलती है। इस धांसू कार में 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 152 PS की पावर और 320 Nm का टॉर्क मिलता है। इस बिग साइज कार में 2.2- लीटर डीजल और 1.5-लीटर डीजल का भी विकल्प मिलता है। इसमें क्रूज कंट्रोल हेलोजन हेडलाइट और LED डीआरएल मिलते हैं।
7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
थार में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। कंपनी इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी ऑफर करती है। Mahindra Thar का टॉप मॉडल 16.94 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। बाजार में इसके दो वेरिएंट AX(O) और LX आते हैं। इसमें छह कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग और ABS सिस्टम मिलता है। जल्द ही कंपनी की 5 डोर एसयूवी भी लॉन्च होगी।
Jeep Wrangler
यह शानदार कार शुरुआती कीमत 60.60 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। इसमें 2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। यह जानदार कार 268 bhp की पावर और 400 Nm का टॉर्क मिलता है। इसमें 8 स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है। एसयूवी में 4 व्हील ड्राइव मिलता है। एसयूवी में सिग्नेचर सेवन-स्लैट ग्रिल डिज़ाइन, सर्कुलर एलईडी हेडलैम्प्स, फेंडर-माउंटेड टर्न इंडिकेटर्स और एलईडी डीआरएल जैसे एडवांस फीचर्स मिलता है।
18-इंच के बड़े अलॉय व्हील
Jeep Wrangler में 18-इंच के बड़े अलॉय व्हील दिए गए हैं। इस कार के टेल-गेट पर एक स्पेयर व्हील दिया गया है। इसमें एलईडी टेल लाइट्स 8.4-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। एसयूवी में वॉयस कमांड सिटस्म, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, कीलेस एंट्री, स्प्लिट-फोल्डिंग रियर सीट और सात इंच की MID का फीचर मिलता है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
18 hrs agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
20 hrs ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
21 hrs ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
23 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
1 day ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
3 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
3 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines