Mahindra Thar Discounts: इस समय फरवरी का महीना एक नई कार खरीदने के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। अपनी बिक्री को बढ़ाने और सेल को बूस्ट करने के लिए के लिए कार कंपनियां तगड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक तरफ कंपनियां कारों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी कर रही हैं जबकि अभी भी डीलरशिप पर पुराना स्टॉक भरा पड़ा है जिसे खाली करना निर्माताओं के लिए सिर दर्द बन गया है। Mahindra Thar और Volkswagen Taigun पर इस महीने काफी बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है…
Mahindra Thar पर 1.25 लाख का डिस्काउंट
महिंद्रा की तरफ से पॉपुलर एसयूवी थार पर 1.25 लाख तक का भारी डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। सबसे ज्यादा डिस्काउंट इस एसयूवी के 3 डोर पेट्रोल 2WD वेरिएंट (2024) पर है। वहीं, पेट्रोल और डीजल 4WD वेरिएंट्स (2024) पर 1 लाख तक की छूट का फायदा उठाया जा सकता है। थार की कीमत 11.50 लाख (एक्स शोरूम) से शुरू होती है।
थार में मिलेंगे दो इंजन ऑप्शन
थार में में दो इंजन के ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर डीजल इंजन शामिल हैं जो 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर गियरबॉक्स से लैस है। थार में लगे ये दोनों इंजन काफी दमदार है जो सिटी से लेकर हाईवे पर दमदार प्रदर्शन करते हैं। थार को आप डेली यूज कर सकते हैं, लेकिन साइज बड़ा होने के कारण, छोटे रास्तों पर इसे हैंडल करना आसान नहीं होगा।
Volkswagen Taigun पर 2.20 लाख का डिस्काउंट
इस महीने Volkswagen Taigun के 2024 मॉडल पर 2.20 लाख का डिस्काउंट दिया जा रहा है। अब इस डिस्काउंट को बढ़ा दिया गया है, क्योंकि पिछले महीने इस गाड़ी पर 2 लाख का डिस्काउंट था। कंपनी अपने पुराने स्टॉक लो क्लियर करने के लिए इतना बड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। वहीं, इस कार का 2025 मॉडल आप लोगों को फरवरी में 80 हजार रुपए की छूट के साथ मिल जाएगा। Taigun की एक्स शोरूम कीमत 11.69 लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: 3.15 लाख रुपये सस्ती मिल रही है Maruti की ये 8 सीटर कार, यहां मिलेगी ऑफर की पूरी जानकारी
संबंधित खबरें
इस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
14 hrs agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
2 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
2 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
2 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
3 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
3 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
4 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
4 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines