---विज्ञापन---

Mahindra ने किया स्टॉक क्लियर, Thar पर आया 1.25 लाख का डिस्काउंट

महिंद्रा की तरफ से पॉपुलर एसयूवी थार पर 1.25 लाख तक का भारी डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। कंपनी इस समय अपने पुराने स्टॉक को क्लियर कर रही है।

Mahindra Thar Discounts: इस समय फरवरी का महीना एक नई कार खरीदने के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। अपनी बिक्री को बढ़ाने और सेल को बूस्ट करने के लिए के लिए कार कंपनियां तगड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक तरफ कंपनियां कारों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी कर रही हैं जबकि अभी भी डीलरशिप पर पुराना स्टॉक भरा पड़ा है जिसे खाली करना निर्माताओं के लिए सिर दर्द बन गया है। Mahindra Thar और Volkswagen Taigun पर इस महीने काफी  बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है…

Mahindra Thar पर 1.25 लाख का डिस्काउंट

महिंद्रा की तरफ से पॉपुलर एसयूवी थार पर 1.25 लाख तक का भारी डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। सबसे ज्यादा डिस्काउंट इस एसयूवी के 3 डोर पेट्रोल 2WD वेरिएंट (2024) पर है। वहीं, पेट्रोल और डीजल 4WD वेरिएंट्स (2024) पर 1 लाख तक की छूट का फायदा उठाया जा सकता है। थार की कीमत 11.50 लाख (एक्स शोरूम) से शुरू होती है।

---विज्ञापन---

थार में मिलेंगे दो इंजन ऑप्शन

---विज्ञापन---

थार में में दो इंजन के ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर डीजल इंजन शामिल हैं जो  6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर गियरबॉक्स से लैस है। थार में लगे ये दोनों इंजन काफी दमदार है जो सिटी से लेकर हाईवे पर दमदार प्रदर्शन करते हैं।  थार को आप डेली यूज कर सकते हैं, लेकिन साइज बड़ा होने के कारण, छोटे रास्तों पर इसे हैंडल करना आसान नहीं होगा।

---विज्ञापन---

Volkswagen Taigun पर 2.20 लाख का डिस्काउंट

इस महीने Volkswagen Taigun के 2024 मॉडल पर 2.20 लाख का डिस्काउंट दिया जा रहा है। अब इस डिस्काउंट को बढ़ा दिया गया है, क्योंकि पिछले महीने इस गाड़ी पर  2 लाख का डिस्काउंट था। कंपनी अपने पुराने स्टॉक लो क्लियर करने के लिए इतना बड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। वहीं, इस कार का 2025 मॉडल आप लोगों को फरवरी में 80 हजार रुपए की छूट के साथ मिल जाएगा। Taigun की एक्स शोरूम कीमत 11.69 लाख रुपये से शुरू होती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  3.15 लाख रुपये सस्ती मिल रही है Maruti की ये 8 सीटर कार, यहां मिलेगी ऑफर की पूरी जानकारी

First published on: Feb 09, 2025 03:52 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola