Mahindra Thar Roxx Waiting Period: भारत में इस समय महिंद्रा थार रॉक्स खूब पसंद की जा रही है। 5 डोर वाली इस एसयूवी कि ऐसी डिमांड आई कि कंपनी को अपना अपना प्रोडक्शन ही बढ़ाना पड़ गया। लेकिन अभी भी इस एसयूवी को घर लाने के लिए आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक थार रॉक्स सबसे ज्यादा Waiting Period चल रहा है। अगर आप इस महीने इस गाड़ी को बुक कर करते हैं तो इसकी डिलीवरी कब मिलेगी? आइये जानते है इस खबर में…
Thar Roxx पर Waiting Period
Mahindra Thar Roxx पर इस समय अधिकतम 18 महीने तक का लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से डीलर्स को वेटिंग पीरियड से जुड़ी जानकारी दी गई है। जिसके मुताबिक एसयूवी के अलग अलग वेरिएंट पर वेटिंग चल रही है। लॉन्च के बाद से ही इस एसयूवी को लगातार बुकिंग मिल रही हैं।
वेरिएंट के हिसाब से बात करें तो इसके बेस वेरिएंट MX1 पर अधिकतम 18 महीने का वेटिंग पीरियड है। इसके अलावा इसके टॉप वेरिएंट AX7L 4X4, Diesel MT, AT पर भी 18 महीने तक की वेटिंग चल रही है। Thar Roxx के मिड वेरिएंट के तौर पर MX3, AX3L, MX5 और AX5L वेरिएंट पर करीब 6 महीने तक की वेटिंग चल रही है। वहीं AX7L 4X2 वेरिएंट के लिए अधिकतम 10 महीने की वेटिंग चल रही है। Thar Roxx की कीमत 12.99 लाख रुपये से इसकी कीमत शुरू होती है।
इंजन और पावर
महिंद्रा थार रॉक्स में 2.0-लीटर का टर्बो–पेट्रोल इंजन लगा है जो 162 hp/177 hp की पावर और 330 Nm/380 Nm का टॉर्क मिलता है। इसमें मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। यह इंजन बेहद दमदार है और हर मौसम में काफी अच्छा प्रदर्शन करता है। महिंद्रा थार रॉक्स में हर्मन कार्डन का साउंड सिस्टम लगा है। इसमें 9 स्पीकर्स, एक 12-चैनल डेडिकेटेड 560W एम्प्लीफायर दिया है। इस एसयूवी में 5 लोग आराम से बैठ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: कर लो तैयारी! जल्द लॉन्च हो सकती है Tata की लग्जरी CNG कार, इतनी होगी कीमत
संबंधित खबरें
नई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
19 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
22 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines