Mahindra ने हाल ही में लॉन्च हुई अपनी Thar Roxx की पहली नीलामी यूनिट 15 सितंबर से 16 सितंबर नीलामी के लिए रखा था। यह नंबर प्लेट ‘VIN 0001’ सीरियल नंबर है। इस सीरियल नंबर वाली Thar Roxx के लिए 1.31 करोड़ रुपये पर खत्म हुई। खास बात ये है कि इस नीलामी से जो धनराशि मिलेगी वो विजेता की पसंद के आधार पर गैर-लाभकारी संगठनों में से एक को डोनेट की जाएगी। यह पहली बार नहीं है जब महिंद्रा ने ऐसी नीलामी की हो, इससे पहले कंपनी 2020 में 3-डोर वाली थार के लिए नीलामी कर चुकी है। नीलामी मिली रकम को कोविड-19 राहत संगठनों को सहायता देने के लिए दान किया गया था।
Thar Roxx VIN 0001 में क्या है खास?
महिंद्रा की थार रॉक्स के टॉप मॉडल AX7 L डीजल ऑटोमैटिक 4WD वेरिएंट की नीलामी हुई थी। यह नंबर प्लेट न केवर पहले कस्टमर यूनिट का VIN 0001 सिंबल है, बल्कि इसपर आनंद महिंद्रा के सिग्नेचर भी होंगे। कंपनी की तरफ से अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि किस कलर की थार रॉक्स की नीलामी की गई है। लेकिन जानकारी यह भी मिली है कि कंपनी के पास सभी कलर ऑप्शन भी मिलेगा। जिसमें डीप फॉरेस्ट, एवरेस्ट व्हाइट, टैंगो रेड, बैटलशिप ग्रे, नेबुला ब्लू, बर्न्ट सिएना और स्टील्थ ब्लैक शामिल है।
Thar Roxx VIN 0001 के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो थार रॉक्स में 10.25-इंच का इन्फोटेनमेंट और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया है। इसके अलावा इसमें ऑटो AC, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट और पैनोरमिक सनरूफ, 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और लेवल 2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
इंजन और पावर
महिंद्रा थार रॉक्स में दो इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। जिसमें 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन, जो 162 PS की पावर और 330 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा इसमें 2-लीटर का डीजल इंजन दिया है जो 152 PS की पावर और 330 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ये दोनों इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस हैं।
इन्हें मिलेगी नीलामी राशि
- नांदी फाउंडेशन (लड़कियों और महिलाओं को सशक्त बनाना)
- यूनाइटेड वे मुंबई (सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना)
- BAIF डेवलपमेंट रिसर्च फाउंडेशन (वाटरशेड और ग्रामीण आजीविका विकास)
- वॉटरशेड ऑर्गनाइजेशन ट्रस्ट (एकीकृत जल संसाधन प्रबंधन और कृषि)
कीमत और वेरिएंट
महिंद्रा थार रॉक्स की एक्स-शोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये से लेकर 20.49 लाख रुपये तक जाती है। थार का मुकाबला फोर्स गुरखा 5-डोर और मारुति जिम्नी से है।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
18 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
20 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
21 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
23 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines