महिंद्रा पिछले काफी समय ग्राहकों के लिए काफी शानदार SUVs लेकर आ रही है। कंपनी की सभी SUV बिक्री के मामले में काफी शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। महिंद्रा की Thar Roxx बिक्री के मामले नया रिकॉर्ड बना लिया है। इस एसयूवी ने शानदार बिक्री करते हुए 2.50 लाख से ज्यादा यूनिट बेच दी है। महिंद्रा थार रॉक्स (Roxx) ग्राहकों की पहली पसंद बनती जा रही है। FY2025 में इसकी बिक्री में 45% की भारी उछाल देखने को मिली है। अगर आप इस SUV को खरीदने की सोच रहे हैं तो आइये जानते हैं इसके फीचर्स कीमत के बारे में…
Thar Roxx की बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड
रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्टूबर 2020 से लेकर अप्रैल 2025 तक Thar और Thar Roxx की कुल 2,59,921 यूनिट की बिक्री हुई है। वहीं, FY2025 में कुल थार बिक्री 84,834 यूनिट रही। इसमें Thar Roxx की 38,590 यूनिट और थार 3-डोर की 46,244 यूनिट्स की बिक्री शामिल है।
बिक्री में चमकी Thar Roxx
पिछले साल सितंबर में महिंद्रा ने 5 डोर Thar Roxx) को लॉन्च किया था। केवल 6 महीनों में इस SUV ने 38,590 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। हर महीने करीब 6,431 यूनिट्स की बिक्री हुई। इसकी तुलना में 3-डोर थार की बिक्री घटकर 46,244 यूनिट्स रह गई, जो पिछले साल की तुलना में 29% कम है। थार रॉक्स की लॉन्चिंग के बाद महिंद्रा (Mahindra) की SUV सेल्स को बड़ा बूस्ट मिला। FY2025 में बिक्री में 30% सालाना बढ़ोतरी दर्ज हुई। अप्रैल 2025 में थार और रॉक्स की संयुक्त बिक्री 10,703 यूनिट्स रही, जो पिछले साल अप्रैल की तुलना में 74% ज्यादा है।
महिंद्रा थार रॉक्स का डिजाइन और इसकी कीमत ने ग्राहकों को खूब लुभाया है। यह फैमिली के लिए परफेक्ट SUV साबित हुई है। इसमें कई प्रीमियम डिजाइन से लेकर शानदार फीचर्स, स्पेस और बेहतर राइडिंग क्वॉलिटी देखने को मिलती है। खबर आ रही है कि महिंद्रा अब Thar की 3-डोर वर्जन को एक फेसलिफ्ट (कोडनेम: W515) देने की तैयारी में है, जिसे 2026 में लॉन्च किया जाएगा।
इंजन और परफॉरमेंस
थार रॉक्स में दो इंजन विकल्प हैं, जिसमें 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन। ये वही इंजन हैं जो 3 डोर थार को पावर देते हैं, यहां ट्यूनिंग थोड़ी अलग है। दोनों ही इंजन पावर के मामले में कहीं से भी निराश नहीं करते। दोनों के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलते हैं। लेकिन फिलहाल 4X4 का विकल्प सिर्फ डीजल इंजन के साथ ही दिया गया है।
फीचर्स की कमी नहीं
थार एक ऐसी SUV है जो सिटी से लेकर हाइवे पर जमकर चलती है। इसकी सभी सीटें आरामदायक हैं, साथ ही इसमें अच्छा लेग और हेड रूम मिलता है। बूट स्पेस भी भरपूर मिला है। यहां छोटे-छोटे प्रैक्टिकल केबिन स्पेस की कमी थोड़ी खलती है। इसमें पैनारोमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट्स, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, 360-डिग्री कैमरा, पावर फोल्डिंग ORVMs, बड़े टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड फीचर्स समेत लेवल-2 ADAS भी इसके टॉप वेरिएंट्स में आपको मिलते हैं। खास बात ये है कि थार के बेस वेरिएंट में भी आपको सभी जरूरी फीचर्स मिल जाते हैं और जो इसे वैल्यू फॉर मनी बनाते हैं।
यह भी पढ़ें: सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार हुई काफी महंगी, अब जेब होगी इतनी ढीली
संबंधित खबरें
: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
33 mins agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
3 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
23 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines