Mahindra Thar Rocks खरीदने वालों के लिए बुरी खबर है। अब इस SUV को खरीदना काफी महंगा हो गया है। कंपनी ने इसकी कीमत में 60,000 रुपये (2.86%) तक का इजाफा कर दिया है। कीमतों में बढ़ोतरी थार रॉक्स के पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडल पर ही है। अच्छी बात ये है कि कंपनी ने पेट्रोल के 5 में से सिर्फ 1 वैरिएंट को महंगा किया है। जबकि, डीजल के 13 में से 6 वैरिएंट की कीमतों में इजाफा किया है। दोनों के एंट्री लेवल वेरिएंट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। थार रॉक्स पेट्रोल की एक्स-शोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये और डीजल मॉडल की कीमत 13.99 लाख रुपये से शुरू होती है। रॉक्स के डीजल AX7 L AT 4×4 (टॉप मॉडल) में सबसे ज्यादा 60,000 रुपये का इजाफा हुआ है। आइये जानते हैं इस SUV के फीचर्स…
Mahindra Thar Roxx: इंजन और पावर
महिंद्रा थार रॉक्स में पेट्रोल और डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है। इसमें 1997cc का पेट्रोल इंजन और 2184cc का डीजल इंजन शामिल है। इसके अलावा इसमें 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। दोनों इंजन दमदार है और हर मौसम में काफी अच्छा प्रदर्शन करते हैं।
6 एयरबैग और लेवल 2 ADAS की सेफ्टी
Thar Roxx में सेफ्टी के लिए लेवल 2 ADAS, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, हाई बीम असिस्ट, ट्रैफ़िक साइन रिकग्निशन और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर 6 एयरबैग, ESC, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, हिल होल्ड और डिसेंट कंट्रोल और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। Thar Roxx के ORVMs बड़े हैं और इसलिए आपको आसानी से बाहर का व्यूज एक दम साफ़ दिखता है।
इसमें 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, वायरलेस फोन चार्जर, पैनोरमिक सनरूफ और पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप दिया गया है।
लंबी दूरी के लिए Roxx की सीटें आरामदायक हैं। पिछली सीट वाकई इम्प्रेस करती है। इतना ही नहीं आगे की दोनों सीटें वेंटिलेटेड हैं। Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में थार रोक्स को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।
यह भी पढ़ें: 7.89 लाख की Skoda Kylaq को क्रैश टेस्ट में मिले पूरे नंबर, अब ब्रेजा का क्या होगा ?
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
5 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
8 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
9 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
10 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines