Mahindra Thar Roxx: भारत में नई महिंद्रा थार रॉक्स को 15 अगस्त के दिन लॉन्च किया जाएगा। कंपनी लगातार इस एसयूवी से जुड़ी जानकारी धीरे-धीरे शेयर कर रही है। लॉन्च से ठीक पहले कंपनी ने इसके फ्रंट लुक की तस्वीरे जारी की है। दिखने में यह मौजूदा 3 डोर थार जैसी ही है, लेकिन कुछ जगहों पर नयापन देखने को मिलता है। इस बार थार रोक्स को फैमिली को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।
मौजूदा थार 3 डोर में है, ऐसे में पीछे बैठने वालों के लिए हर बार दिक्कत होती है, केबिन में प्रवेश करने लिए पहले फ्रंट सीट को फोल्ड करो उसके बाद आपको एंट्री मिलती है। ये प्रोसेस भले ही कुछ सेकंड्स का हो पर इसमें बठने में दिक्कत तो होती ही है ख़ासकर सीनियर सिटीजन के लिए …. इसलिए अब नई थार को 5 डोर में लाया जा रहा है।
नई Thar Roxx के डिजाइन में नयापन
मौजूदा 3 डोर Thar की तुलना में नई Thar Roxx का डिजाइन तो लगभग एक जैसा ही लेकिन थोड़ा अलग दिखाने के लिए इसके फ्रंट में कुछ बदलाव् किये गये हैं जो साफ़ नज़र आते हैं। महिंद्रा थार रॉक्स में DRLs के साथ में नई प्रोडेक्टर हेडलैम्प्स लगाई गई हैं। बोनट को फिर से डिजाइन किया गया है इसके अलावा बोनट में भी नयापन दिया गया है।
इंजन, पावर और फीचर्स
नई थार रोक्स को पेट्रोल और डिजाइन इंजन में पेश किया जाएगा। इसमें 2.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेग जो 160hp/175hp की पावर और 330Nm/380Nm का टॉर्क ऑफर कर सकता है। इसके अलावा यह 2.2 डीजल इंजन में आएगी जो 172hp की पावर और 370Nm का टॉर्क ऑफर करेगा ये इंजन 6 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस होगी।
5 डोर के साथ पैनोरमिक सनरूफ
महिंद्रा थार रॉक्स 5 डोर में तो आएगी ही सतह ही इसमें कुछ लाजवाब फीचर्स को भी शामिल किया जा रहा है। भारी डिमांड के चलते नई थार रोक्स में पैनोरमिक सनरूफ भी लगा मिलेगा। नया मॉडल स्कॉर्पियो N प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इसमें कई एडवांस्ड और प्रीमियम फीचर्स को शामिल किया जा सकता है। इसमें 360-डिग्री कैमरा, ADAS लेवल 2, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25-इंच की स्क्रीन, और एक प्रीमियम ऑडियो सिस्टम मिल सकता है।
नई थार के डिजाइनिंग फीचर्स
महिंद्रा थार रॉक्स में DRLs के साथ में नई प्रोडेक्टर हेडलैम्प्स लगे हैं, इस कार के फ्रंट में लगी ग्रिल को अलग स्लॉट की डिजाइन के साथ लाया जा रहा है. इसके साथ ही इस कार के इंटीरियर को भी नए लुक के साथ लाया जा सकता है।
नई एसयूवी में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ 10.25-इंच की स्क्रीन लगी मिल सकती है। सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, हिल होल्ड, 6 एयरबैग्स और 3 पॉइंट सीट बेल्ट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 15 लाख रुपये से कम में खरीदें ये दमदार SUV, खराब रास्तों पर मक्खन की तरह दौड़ती हैं
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines