Mahindra Thar On Discount: अगर आप जनवरी 2026 में महिंद्रा थार या थार रॉक्स खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आपके लिए सबसे सही मौका हो सकता है. इस महीने महिंद्रा अपनी पॉपुलर लाइफस्टाइल SUV पर जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है. खास बात यह है कि थार रॉक्स के कुछ वैरिएंट पर 2 लाख रुपये तक का फायदा मिल रहा है, जो इस सेगमेंट में काफी बड़ा ऑफर माना जा रहा है.
महिंद्रा इस समय थार और थार रॉक्स पर सबसे ज्यादा छूट देने वाली कंपनियों में शामिल है. जनवरी 2026 में इन SUVs को खरीदने पर कुल मिलाकर 2 लाख रुपये तक का फायदा उठाया जा सकता है. इस आकर्षक ऑफर के चलते आने वाले दिनों में इन दोनों गाड़ियों की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.
AX7L डीजल 4WD पर सबसे बड़ा फायदा
थार रॉक्स के AX7L डीजल 4WD वैरिएंट पर कंपनी सबसे ज्यादा डिस्काउंट दे रही है. इस वैरिएंट पर कुल 2 लाख रुपये का फायदा मिल रहा है, जिसमें 1.75 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपये की एक्सेसरीज शामिल हैं. यह ऑफर उन ग्राहकों के लिए खास है जो दमदार ऑफ-रोड SUV की तलाश में हैं.
पेट्रोल वैरिएंट पर भी मिल रहा है तगड़ा ऑफर
अगर आप थार रॉक्स का पेट्रोल ऑटोमैटिक वैरिएंट लेना चाहते हैं, तो AX7L पेट्रोल AT पर भी अच्छा खासा डिस्काउंट दिया जा रहा है. इस पर 1.25 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपये की एक्सेसरीज का फायदा मिलेगा.
महिंद्रा थार के सभी वैरिएंट पर डिस्काउंट
सिर्फ थार रॉक्स ही नहीं, बल्कि महिंद्रा थार के सभी वैरिएंट पर भी इस महीने ऑफर दिया जा रहा है. थार के हर वैरिएंट पर 30,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये की एक्सेसरीज शामिल हैं, जिससे कुल फायदा 50,000 रुपये तक पहुंच जाता है.
ये भी पढ़ें- Mahindra Thar Roxx Star Edition लॉन्च, जानिए इस एडिशन में क्या नया, फीचर्स और इंटीरियर देख उड़ जाएंगे होश
थार रॉक्स का बेस वैरिएंट और इंजन ऑप्शन
महिंद्रा थार रॉक्स का बेस वैरिएंट MX1 है. इस ट्रिम में भी अच्छे फीचर्स दिए जाने की बात सामने आई है, हालांकि इसके सभी फीचर्स की पूरी जानकारी कंपनी जल्द साझा करेगी. इंजन की बात करें तो इसमें 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 162hp की पावर और 330Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके अलावा 2.2 लीटर डीजल इंजन का विकल्प भी मौजूद है, जो 152hp की पावर और 330Nm का टॉर्क देता है. दोनों ही इंजन मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आते हैं.
सेफ्टी और ऑफ-रोडिंग फीचर्स
सेफ्टी के मामले में थार रॉक्स को काफी एडवांस बताया जा रहा है. इसमें कैमरा बेस्ड लेवल-2 ADAS सूट दिया गया है. इसके अलावा चारों पहियों में डिस्क ब्रेक, 6 एयरबैग, सभी पैसेंजर्स के लिए 3-पॉइंट सीट बेल्ट, TCS, TPMS और ESP जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए महिंद्रा इसमें क्रॉल स्मार्ट असिस्ट (CSA), इंटेली टर्न असिस्ट (ITA) और इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग रियर डिफरेंशियल भी दे रही है.
डिस्क्लेमर- यहां बताए गए डिस्काउंट की जानकारी अलग-अलग प्लेटफॉर्म और रिपोर्ट्स के आधार पर दी गई है. आपके शहर या नजदीकी डीलरशिप पर यह ऑफर कम या ज्यादा हो सकता है. कार खरीदने से पहले डीलर से डिस्काउंट और ऑफर से जुड़ी पूरी जानकारी जरूर कन्फर्म कर लें.
ये भी पढे़ं- Citroen की नई रणनीति के तहत Aircross और C3 के नए वेरिएंट लॉन्च, अब ऑर्डर के हिसाब से बनेगी कार
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
5 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
7 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines