Mahindra Thar Roxx 4×4: महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ने अपनी Thar Roxx 4×4 के सभी वेरिएंट की कीमतों का खुसाला अब कर दिया है। इस साल 15 अगस्त को लॉन्च किया गया था। थार रॉक्स की कीमत 18.79 लाख रुपये से शुरू होती है। महिंद्रा थार रॉक्स 4×4 वेरिएंट की कीमत 4×2 वेरिएंट से 1.80 लाख रुपये से 2 लाख रुपये ज्यादा है।
भारत में इसका मुकाबला फोर्स गुरखा 5-डोर और मारुति जिम्नी से है। अगर आप भी नई थार रॉक्स 4×4 को खरीदने की सोच रहे हैं तो आइये जान लेते हैं इसके फीचर्स से लेकर सभी वेरिएंट कीमतें और साथ ही जानते हैं आपको इस SUV को खरीदना चाहिए या फिर नहीं…
Mahindra Thar Roxx 4×4: कीमत और वेरिएंट
- Thar Roxx MX5 डीजल 4×4 MT: 18.79 लाख रुपये
- Thar Roxx AX5L डीजल 4×4 AT: 20.99 लाख रुपये
- Thar Roxx AX7L डीजल 4×4 AT: 20.49 लाख रुपये
- Thar Roxx AX7L डीजल 4×4 MT: 20.99 लाख रुपये
Mahindra Thar Roxx 4×4: इंजन और फीचर्स
इंजन की बात करें Thar Roxx 4×4 में 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन मिलेगा। इसका मैनुअल वेरिएंट वाला इंजन 150 bhp और 330 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। जबकि इसके 4×4 ऑटोमैटिक वेरिएंट 172 bhp और 370 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें महिंद्रा का 4XPLOR सिस्टम दिया गया है, जिससे इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग डिफरेंशियल और टेरेन मोड मिलते हैं।
महिंद्रा थार रॉक्स में क्रॉलस्मार्ट फीचर दिया गया है, जो ड्राइवर को एक्सीलेटर पैडल पर पैर रखे बिना स्थिर कम स्पीड बनाए रखने की परमिशन देता है। इसके अलावा, नया इंटेलीटर्न फीचर दिया गया है, जो ऑफ-रोडिंग के दौरान काफी फायदेमंद रहने वाला है। यानि थार रॉक्स को ड्राइव करने न सिर्फ आपको मज़ा आएगा साथ ही सेफ्टी भी मिलेगी।
3 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग
महिंद्रा थार रॉक्स 4×4 की बुकिंग 3 अक्टूबर 2024 से शुरू होने जा रही है। इस SUV को ऑनलाइन और डीलरशिप के जरिए बुक कर सकते हैं। इतना ही नहीं इसकी डिलीवरी 12 अक्टूबर को दशहरा के दिन से शुरू होगी। थार रॉक्स को फॅमिली को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। यह 5 सीटर है और इसमें स्पेस काफी जबरदस्त देखने को मिलता है।
यह भी पढ़ें: 27km की माइलेज, 4 लाख रुपये कीमत, ये ऑटोमैटिक कारें देती हैं सबसे ज्यादा माइलेज
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 hr ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
4 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
6 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
23 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines