महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर तीन दरवाजों वाली SUV Thar को नए अवतार में पेश कर दिया है. कंपनी ने नई Mahindra Thar OG को 10.32 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. नई Thar में सिर्फ डिजाइन ही नहीं बदला गया है, बल्कि इसके प्लेटफॉर्म, सस्पेंशन, इंजन, सेफ्टी और केबिन में भी कई बड़े अपडेट किए गए हैं. खास बात यह है कि नई Thar में अब छह एयरबैग और चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स भी मिलेंगे. महिंद्रा का कहना है कि यह प्लेटफॉर्म पहले के मुकाबले ज्यादा मजबूत और ज्यादा स्टिफ है. इसका फायदा SUV के ऑन-रोड और ऑफ-रोड ड्राइविंग एक्सपीरियंस में देखने को मिल सकता है.
अब चलाना होगा और आसान
नई Thar OG में पहली बार इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग दिया गया है. इसका मकसद खासतौर पर कम स्पीड पर SUV मोड़ना और पार्क करना आसान बनाना है. इसके अलावा महिंद्रा ने केबिन के NVH यानी नॉइस, वाइब्रेशन और हार्शनेस लेवल को भी बेहतर करने पर काम किया है. कंपनी का दावा है कि नई थार के अंदर पहले से बेहतर रिफाइनमेंट मिलेगा.
तीन इंजन का ऑप्शन
Mahindra Thar OG को तीन अलग-अलग इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है. इसमें इसमें 2.0-लीटर G20 TGDi mStallion पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 119 kW की पावर और 330 Nm का टॉर्क देता है. इसके अलावा 2.2-लीटर D22 mHawk डीजल इंजन 111.9 kW की पावर और 330 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. वहीं D117 CRDe डीजल इंजन 87.2 kW की पावर और 300 Nm का टॉर्क देता है.
4WD के साथ मिलेंगे खास ऑफ-रोड फीचर्स
वेरिएंट और पावरट्रेन के हिसाब से Thar OG को रियर-व्हील ड्राइव और फोर-व्हील ड्राइव दोनों विकल्पों में खरीदा जा सकेगा. 4WD वर्जन में Electronic Locking Differential के साथ Mud, Sand और Snow Terrain Modes दिए गए हैं. वहीं 2.2-लीटर mHawk और 2.0-लीटर mStallion इंजन वाले RWD वर्जन में भी Terrain Assist मिलता है.
डिजाइन में भी किए गए बदलाव
नई Thar OG का बॉक्सी डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन इसके एक्सटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं. इसमें नई ग्रिल, C-शेप DRLs के साथ LED टेललाइट्स दी गई हैं. इसके अलावा फ्रंट और रियर बंपर को भी नया डिजाइन दिया गया है. टॉप वेरिएंट में नए R19 अलॉय व्हील मिलते हैं
कितने कलर में मिलेगी नई थार?
Mahindra Thar OG को दो नए एक्सटीरियर कलर आर्टिमस सिल्वर और जींस ब्लू में पेश किया गया है. इनके अलावा SUV में छह मौजूदा कलर ऑप्शन भी मिलेंगे. यानी ग्राहक के पास कुल आठ कलर ऑप्शन का विकल्प होगा.
केबिन में मिले ये नए फीचर्स
नई Thar OG के इंटीरियर में Truffle Brown leatherette upholstery दी गई है. दूसरी रो में सॉफ्ट आर्मरेस्ट दिया गया है, जिसमें कपहोल्डर भी इंटीग्रेटेड हैं. SUV में 26.03 cm HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टिम, कलर MID, क्रूज कंट्रोल, रियर AC वेंट्स, रियर वाइपर और वॉशर जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा वायरलेस चार्जिंग और Android Auto व Apple CarPlay का सपोर्ट भी दिया गया है. 4WD वेरिएंट में ड्रेन प्लग के साथ वॉशेबल फ्लोरिंग भी मिलती है.
6 एयरबैग अब स्टैंडर्ड
सेफ्टी के मामले में भी Thar OG को बड़ा अपडेट मिला है. SUV में छह एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं. इनमें फ्रंट और रियर पैसेंजर्स के लिए चार Head Pelvis Thorax Shoulder (HPTS) एयरबैग शामिल हैं. इसके साथ ही चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक भी दिए गए हैं. इसके अलावा टॉप वेरिएंट में फ्रंट पार्किंग सेंसर और रियर-व्यू कैमरा मिलता है. SUV में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम का फीचर भी उपलब्ध है.
Thar OG के तीन वेरिएंट
नई Mahindra Thar OG को कंपनी ने AXT, LXT और ZXT तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है. बेस AXT वेरिएंट की कीमत 10.32 लाख रुपये है. यह वेरिएंट D117 CRDe डीजल इंजन, RWD और मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है. वहीं LXT और ZXT वेरिएंट में अलग-अलग इंजन, ट्रांसमिशन और ड्राइवट्रेन के विकल्प मिलते हैं.
Mahindra Thar OG की वेरिएंट-वाइज कीमत
सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं और ये शुरुआती कीमतें हैं.
| वेरिएंटट | D117 CRDeDiesel RWD MT | D22 mHawk Diesel RWD MT | D22 mHawk Diesel RWD AT | D22 mHawk Diesel 4WD MT | D22 mHawk Diesel 4WD AT | G20 TGDi mStallion Petrol RWD AT | G20 TGDi mStallion Petrol 4WD MT | G20 TGDi mStallion Petrol 4WD AT |
| AXT | 10.32 लाख रुपये | – | – | – | – | – | – | – |
| LXT | 12.99 लाख रुपये | 16.49 लाख रुपये | 16.43 लाख रुपये | 18.00 लाख रुपये | – | 14.77 लाख रुपये | 15.60 लाख रुपये | 17.23 लाख रुपये |
| ZXT | 13.99 लाख रुपये | 17.49 लाख रुपये | 17.49 लाख रुपये | 18.99 लाख रुपये | – | 16.09 लाख रुपये | 16.60 लाख रुपये | 17.75 लाख रुपये |
कब से शुरू होगी डिलीवरी
Mahindra Thar OG की डिलीवरी 11 अक्टूबर 2026 से शुरू की जाएगी. कंपनी ने इन कीमतों को शुरुआती कीमत बताया है. ये इंट्रोडक्टरी कीमतें 30 नवंबर 2026 तक की जाने वाली डिलीवरी के लिए मान्य रहेंगी. इसके बाद कीमतों में बदलाव किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- Tata की कार का बदल जाएगा नाम! अब Tigor की जगह Aeris की एंट्री, जानें कब होगी लॉन्च और क्या होंगे बदलाव