Mahindra Thar Big Discount: जब से 5 डोर महिंद्रा थार रॉक्स की एंट्री हुई है तब से 3 डोर थार की लोकप्रियता लगातार गिर रही है,कंपनी भी अब इसे बेचने में असफल हो रही ही, बिक्री को बढ़ाने के लिए कंपनी ने अब अपनी तीन-दरवाज़ों वाली थार की क़ीमत में भारी कमी कर दी है। कंपनी का दावा है कि ऐसा करने से उसकी बिक्री में इजाफा होगा और पुराना स्टॉक क्लियर होगा। जब तक थार रॉक्स लॉन्च नहीं हुई थी तब तक 3 डोर थार का बाजार में जलवा था, लेकिन अब ग्राहक 5 डोर थार को ही कंसीडर कर रहे हैं। इसलिए इसकी भारी डिमांड है। लेकिन जो लोग अभी भी पुराने मॉडल को खरीदना चाहते हैं और असली ऑफ़-रोडिंग का मज़ा लेना चाहते हैं उनके लिए यह यह एक सुनहरा मौक़ा साबित हो सकता है।
3 लाख का डिस्काउंट
महिंद्रा ने तीन-दरवाज़ों वाली थार पर 3 लाख रुपए का भारी डिस्काउंट देने का ऐलान किया है। सबसे ज़्यादा छूट इसके अर्थ इडिशन में उपलब्ध कराई जा रही है, जिसे इस साल की शुरुआत में स्पेशल इडिशन के तौर पर पेश किया गया था। क़ीमत की बात करें तो, थार को की कीमत 11.35 लाख रुपये(एक्स-शोरूम) से लेकर 17.6 लाख रुपये(एक्स-शोरूम) तक जाती है टॉप-स्पेक 4×4 वेरींएट के साथ है।
पहले तीन-दरवाज़ों वाली थार के लिए ग्राहकों को लंबे समय तक इंतज़ार भी करना पड़ा है। लेकिन, थार रॉक्स के आने के बाद अब इसे आसानी से ख़रीदा जा सकता है। यानी 3 डोर थार खरीदने पर ग्राहकों के फायदे ही फायदे हैं।
इंजन और पावर
पावर के लिए थार में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है जो 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर गियरबॉक्स से लैस है। वहीं थार अर्थ एडिशन के साथ ग्राहकों के लिए एक्सेसरीज भी ऑफर कर रही है जिसे वो अपनी जरूरत के हिसाब से खरीद कर इस्तेमाल कर सकते हैं। थार अर्थ एडिशन पेट्रोल मैन्युअल की कीमत 15.40 लाख रुपये से शुरू होती है।
महिंद्रा थार Roxx 5 डोर के लिए लंबा इंतजार
अगर आप महिंद्रा थार Roxx 5 डोर खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि इस समय इस गाड़ी पर भारी डिमांड है । अगर आप आज बुक करते हैं तो साल 2026 में आपको इस कार की चाबी मिलेगी। Thar Roxx के कुछ वेरिएंट पर 18 महीने का वेटिंग हो गया हैइस साल 15 अगस्त को इसे कार बाजार में उतरा गया था। कंपनी ने इसकी इसकी कीमत 12.99 लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: डायरेक्टर रोहित शेट्टी के स्टाइल में आज Skoda Kylaq होगी लॉन्च, 7.99 लाख से शुरू हो सकती है कीमत
Disclaimer: Mahindra Thar पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए महिंद्रा शो-रूम से सम्पर्क करें…
संबंधित खबरें
पेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 hr agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
20 hrs agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
21 hrs ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
22 hrs ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
1 day ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
3 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines