Mahindra Thar: महिंद्रा थार इंडियन मार्केट में युवाओं की पहली पसंद है। लंबी वेटिंग होने के बावजूद इस एसयूवी का 4×4 और RWD दोनों वेरिएंट की धड़ल्ले से बुकिंग हो रही है। अपने धाकड़ लुक्स और दमदार पावर के चलते थार हमेशा लोगों के दिलों पर राज करती आई है।
साल 2020 में नए फॉर्म फैक्टर में लॉन्च किया था
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने हाल ही में बताया कि उसने 2.5 साल से भी कम समय में नई पीढ़ी की थार की 1,00,000 लाख से ज्यादा यूनिट बना डाली है। कंपनी के मुताबिक एसयूवी को साल 2020 के अक्टूबर में बिलकुल नए फॉर्म फैक्टर और नए अवतार में लॉन्च किया गया था।
10 लाख रुपये से शुरूआत
Mahindra Thar RWD की शुरूआती कीमत 10 लाख रुपये एक्स शोरुम है। इसका पेट्रोल इंजन 150 BHP की क्षमता रखता है और 320 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों मिलता है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक लॉकिंग डिफरेंशियल, रोल-ओवर मिटिगेशन के साथ ईएसपी, रियर-व्हील ड्राइव वैरिएंट, हिल होल्ड, हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं। इसमें 16-इंच स्टील ऑल और 18-इंच अलॉय व्हील हैं।
देश में एसयूवी गाड़ियों की बढ़ती मांग
महिंद्रा एंड महिंद्रा ऑटोमोटिव डिवीजन के प्रेसिडेंट वीजय नाकरा ने कहा कि “हम थार को इतनी सारी यादों और यात्राओं चाहे वह कैंपिंग एडवेंचर हो या दोस्तों के साथ वीकेंड गेटअवे का हिस्सा बनते देख बहुत खुश हैं,” थार की यह उपलब्धि लोकप्रियता और देश में एसयूवी गाड़ियों की बढ़ती मांग को दिखाती है।
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
5 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
9 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
11 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
13 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines