Thar ने बनाया नया रिकॉर्ड, वेटिंग के बाद भी धड़ल्ले से हो रही बुकिंग
Edited By Amit Kasana

mahendra thar
Edited By Amit Kasana

mahendra thar
Mahindra Thar: महिंद्रा थार इंडियन मार्केट में युवाओं की पहली पसंद है। लंबी वेटिंग होने के बावजूद इस एसयूवी का 4×4 और RWD दोनों वेरिएंट की धड़ल्ले से बुकिंग हो रही है। अपने धाकड़ लुक्स और दमदार पावर के चलते थार हमेशा लोगों के दिलों पर राज करती आई है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने हाल ही में बताया कि उसने 2.5 साल से भी कम समय में नई पीढ़ी की थार की 1,00,000 लाख से ज्यादा यूनिट बना डाली है। कंपनी के मुताबिक एसयूवी को साल 2020 के अक्टूबर में बिलकुल नए फॉर्म फैक्टर और नए अवतार में लॉन्च किया गया था।
Mahindra Thar RWD की शुरूआती कीमत 10 लाख रुपये एक्स शोरुम है। इसका पेट्रोल इंजन 150 BHP की क्षमता रखता है और 320 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों मिलता है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक लॉकिंग डिफरेंशियल, रोल-ओवर मिटिगेशन के साथ ईएसपी, रियर-व्हील ड्राइव वैरिएंट, हिल होल्ड, हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं। इसमें 16-इंच स्टील ऑल और 18-इंच अलॉय व्हील हैं।
महिंद्रा एंड महिंद्रा ऑटोमोटिव डिवीजन के प्रेसिडेंट वीजय नाकरा ने कहा कि “हम थार को इतनी सारी यादों और यात्राओं चाहे वह कैंपिंग एडवेंचर हो या दोस्तों के साथ वीकेंड गेटअवे का हिस्सा बनते देख बहुत खुश हैं,” थार की यह उपलब्धि लोकप्रियता और देश में एसयूवी गाड़ियों की बढ़ती मांग को दिखाती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: