Mahindra Thar: महिंद्रा की Thar इंडियन कार बाजार में ऐसी कार है जिसे हर व्यक्ति अपनी लाइफ में एक बार लेने का सपना रखता है। यह धाकड़ कार छह कलर ऑप्शन एवरेस्ट व्हाइट, ब्लेज़िंग ब्रॉन्ज़, एक्वामरीन, रेड रेज, नेपोली ब्लैक और गैलेक्सी ग्रे में ऑफर की जाती है।
Mahindra Thar का दमदार इंजन 150 Bhp की हाई पावर देता है
ऑफ रोडिंग की महारानी कहे जाने वाली इस दमदार कार में 1497 सीसी 2184 सीसी तक का पावरफुल इंजन ऑफर किया जाता है। Mahindra Thar का दमदार इंजन सड़क पर 116.93 से 150 Bhp की हाई पावर देता है। इस कार में फॉर सीटिंग कैपेसिटी है।
फाइल फोटो
जानदार कार 15.2 kmpl की माइलेज देती है
Mahindra Thar में टू व्हील ड्राइव और फॉर व्हील ड्राइव दोनों ऑप्शन मिलते हैं। 4 व्हील ड्राइव खराब रास्तों पर हाई परफॉमेंस देता है। यह जानदार कार 15.2 kmpl की माइलेज देती है। फिलहाल यह केवल डीजल और पेट्रोल में ऑफर की जा रही है।
Mahindra Thar में 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है
बाजार में इस जबरदस्त एसयूवी के दो वैरिएंट AX(O) और LX मिलते हैं। Mahindra Thar के 2 लीटर टर्बों पेट्रोल इंजन 152 PS की पावर और 320 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। Mahindra Thar में में 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है।
Mahindra Thar में क्रूज कंट्रोल और एलईडी डीआरएल
Mahindra Thar में एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इस एसयूवी में क्रूज़ कंट्रोल, एलईडी डीआरएल के साथ हैलोजन हेडलाइट्स, मैनुअल एसी और स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Mahindra Thar का Force Gurkha और Maruti Suzuki Jimny से मुकाबला
सेफ्टी के लिए इस धांसू एसयूवी में डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, हिल डिसेंट कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर और ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर दोनों के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर मिलता है। बाजार में Mahindra Thar का Force Gurkha और Maruti Suzuki Jimny से मुकाबला करती है।
9.8 फीसदी ब्याजदर पर प्रतिमाह 25,261 रुपये किस्त देनी होगी
कंपनी Mahindra Thar के 5 डोर वर्जन पर काम कर रही है। जल्द ही बाजार में पेश किया जा सकता है। बाजार में यह एसयूवी शुरुआती कीमत 10.55 लाख रुपये से 16.77 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। आप
महज 1,33,000 लाख रुपये देकर इस कार को खरीद सकते हैं। इस लोन स्कीम में आपको पांच साल के लिए सिर्फ 9.8 फीसदी ब्याजदर पर प्रतिमाह 25,261 रुपये किस्त देनी होगी। बता दें डाउन पेमेंट और लोन स्कीम की अवधि को बदलकर मासिक किस्त में बदलाव संभव है। इस लोन स्कीम की अधिक जानकारी के लिए आपको अपने नजदीकी महिंद्रा के डीलरशिप पर जाना होगा।
संबंधित खबरें
दिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
12 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
14 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
16 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines