Mahindra Thar के अलावा इन धाकड़ गाड़ियों में मिलता है फोर व्हील ड्राइव, देखें पूरी लिस्ट

Mahindra Thar कार दो वेरिएंट में ऑफर की जा रही है। कार में छह कलर अवेलेबल हैं। कार में 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।

4WD cars

4WD cars

विज्ञापन

Mahindra Thar: बाजार में 4WD (फोर व्हील ड्राइव) कारों का बड़ा क्रेज है। इस सेगमेंट में Mahindra Thar और Mahindra Scorpio N सबसे सस्ती कारों में से एक हैं। आइए आपको इस खबर में बताते हैं कि AWD (ऑल व्हील ड्राइव) और 4WD (फोर व्हील ड्राइव) में क्या होता है। बाजार में कौन सी 4WD कारें है।

AWD (ऑल व्हील ड्राइव)

ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम में इंजन चारों पहियों को एक साथ पावर देता है। इसमें ऑटोमैटिक AWD का भी ऑप्शन आता है, जिसमें जब अतिरिक्त पावर की जरूरत होती है तभी चारों पहियों को एक साथ पावर जाती है। वरना वह अगले दो व्हील पर चलते हैं और पीछे के दो अन्य पहियों को पुल करते हैं। इसके अलावा इस सिस्टम में खराब रास्तों या जरूरत के मुताबिक इंजन में घर्षण के अनुसार पहियों को पावर सप्लाई होती है।

Advertisment

 

4WD (फोर व्हील ड्राइव)

इसमें ऑल व्हील ड्राइव से अधिक पावर जनरेट होती है। लेकिन इस सिस्टम में ईंधन की खपत अधिक होती है। फोर व्हील ड्राइव में चारों पहिए पावर जनरेट करते हैं। यह सिस्टम ऑफ रोडिंग, पहाड़ों और खराब पहाड़ों के लिए बेस्ट है। इसके अलावा टायर फंसने पर जब किसी एक टायर को अधिक पावर की जरूरत पड़ती है तो यह सिस्टम ऑटोमैटिक रूप से उसे पावर भेजता देता है। सामान्य सड़क पर सीधे चलते हुए इस सिस्टम का कोई फायदा नहीं होता।

कम कीमत वाली 4 व्हील ड्राइव कारें

Mahindra Scorpio N

यह कार शुरुआती कीमत 13.26 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। Mahindra Scorpio N कार में चार वेरिएंट Z2, Z4, Z6 और Z8 मिलते हैं। कार में सात कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं। यह कार छह और सात सीटर में आती है। कार में 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 132 PS की पावर और 300 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। कार में 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं।

विज्ञापन

Mahindra Thar

कार शुरुआती कीमत 10.98 लाख रुपये में आती है। यह कार दो वेरिएंट में ऑफर की जा रही है। कार में छह कलर अवेलेबल हैं। Mahindra Thar इसमें 2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। कार में 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। कार में 7इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।

4 व्हील ड्राइव कारें 

  • Force Gurkha
  • Isuzu D-Max V-Cross
  • Mahindra XUV 700 AX 7 AWD
  • Jeep Compass Limited (O) 4X4
  • Hyundai Tucson 4WD AT GLS
  • Volkswagen Tiguan

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ