4*4 cars in india details in hindi: ऑफरोडिंग का नाम आते ही हमारे जगह में Mahindra Thar का नाम आता है। अगर बजट थोड़ा अधिक हो तो दूसरा ऑप्शन Force Motors Gurkha का है। दरअसल, इन दोनों गाड़ियों में 4*4 ड्राइव सिस्टम मिलता है, जो 2 व्हील ड्राइव से ज्यादा पावर जनरेट करता है। जिससे यह कार कच्चे रास्तों, पहाड़ों और टूटी सड़कों पर हाई परफॉमेंस देती है।
4X4 का मतलब क्या होता है?
पहले यह समझिए की ये 4*4 ड्राइव कार होती क्या है, दरअसल, 4 व्हील ड्राइव कार में इसके चारों पहियों को एक साथ पावर मिलता है, जिससे यह कार हाई पिकअप और चलने के लिए 2 व्हील ड्राइव से ज्यादा पावर देती है। वहीं, 2 व्हील ड्राइव में केवल दो पहियों तक में पावर जाती है, जो बाकी 2 को धकेलते हुए आगे लेकर बढ़ती है।
4X4 कार के क्या फायदे होते हैं?
- ढलान और फिसलन भरी सड़कों पर कार को बेहतर ट्रैक्शन और कंट्रोल मिलता है।
- जरूरत के मुताबिक हाई-रेंज और लो-रेंज मोड में स्विच कर सकते हैं।
- ऑफ-रोड के दौरान ज्यादा पावर और कंट्रोल मिलता है।
- कार पानी, रेत, कीचड़, बर्फ, और पहाड़ों पर आसानी से निकल जाती है।
Mahindra Thar price
Mahindra Thar में हाई पावर के लिए 2.2 लीटर डीजल इंजन मिलता है
इस पॉपुलर कार का बेस मॉडल 14.06 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलता है, वहीं, कार का टॉप मॉडल 21.91 लाख रुपये ऑन रोड पर ऑफर किया जा रहा है। इस कार में 2 व्हील और 4 व्हील दोनों व्हील ड्राइव का ऑप्शन मिलता है। इस कार में 7-इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो इसे हाई स्टैंडर्ड लुक देता है। कार का फ्रंट लुक काफी मस्कुलर शेप में आता है। इसमें 17 वेरिएंट और 4 सीट ऑप्शन मिलता है। बता दें जल्द ही कंपनी इसका 5 डोर वेरिएंट लॉन्च करने वाली है। फिलहाल इस मॉडल की टेस्टिंग चल रही है।
ये भी पढ़ें: Skoda ने कम किए अपनी इन 2 गाड़ियों के रेट, 521 लीटर का बूट स्पेस और 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग
Thar के फीचर्स जानें
- Global NCAP क्रैश टेस्ट में कार को 4 स्टार रेटिंग मिली हुई है।
- यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों कार ऑप्शन में आती है। मैनुअल के मुकाबले ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को चलाने में कम थकान होती है।
- रियर व्यू कैमरा और वायरलेस Android Auto/Apple CarPlay
- 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन भी है।
- हेलोजन हेडलाइट और LED डीआरएल मिलते हैं।
- थार में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है।
- डुअल फ्रंट एयरबैग और ABS सिस्टम मिलता है।
Force Motors Gurkha में 5 डोर का ऑप्शन
इस बिग साइज एसयूवी कार का बेस मॉडल 20.88 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलता है। कार का टॉप मॉडल 22.40 लाख रुपये ऑन रोड पर ऑफर किया जा रहा है। कंपनी ने हाल ही में अपनी 5 डोर कार को शोकेस किया था। कंपनी का दावा है कि यह धांसू कार सड़क पर 12 kmpl तक की हाई माइलेज देती है। आइए आपको इसके फीचर्स के बारे में बताते हैं।
- 4 सीटर कार में 2596 cc का दमदार डीजल इंजन मिलता है।
- यह कार 233 mm के ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आती है, टूटी सड़कों पर इसे चलाना आसान है।
- इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन आता है।
- कार में 4 और सात दोनों सीट ऑप्शन मिलते हैं।
- एलईडी हेडलाइट और डीआरएल दिए गए हैं।
- हाई स्पीड के लिए 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
ये भी पढ़ें: Hybrid Car कैसे करती है काम? Maruti Swift समेत हाइब्रिड में आने वाली हैं ये 5 गाड़ियां
ये भी पढ़ें: Tata Harrier EV होगी लॉन्च, Mahindra की इस SUV को देगी टक्कर
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
13 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
14 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
16 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
18 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
20 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines