आज लॉन्च होगी नई Mahindra Thar, गाड़ी में होंगे 5 बड़े बदलाव, नया लुक और वेंटिलेटेड सीट्स समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Author: Mikita Acharya
Sep 22, 2026 02:20 PM IST
महिंद्रा थार को पसंद करने वालों के लिए गुड न्यूज है. कंपनी आज इसका अपडेटेड मॉडल लॉन्च करने वाली है. इस बार कंपनी अपनी 3-डोर थार को नया लुक देने की तैयारी में है. दूसरी जनरेशन में आने के बाद से ही थार को ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. अब फेसलिफ्ट मॉडल में डिजाइन से लेकर फीचर्स और केबिन कंफर्ट तक कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. हालांकि, इसके मौजूदा इंजन और मैकेनिकल सेटअप में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. आइए जानते हैं नई थार में कौन से 5 बड़े बदलाव मिल सकते हैं.
नई 5-स्लैट ग्रिल के साथ दिखेगा अलग लुक
नई थार फेसलिफ्ट के फ्रंट हिस्से में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. इसमें नई 5 स्लैट ग्रिल दी जा सकती है, जिसमें खास थार लोगो शामिल होने की उम्मीद है. ग्रिल का डिजाइन था रॉक्स से इंस्पायर्ड हो सकता है. इससे SUV का फ्रेंट पहले से ज्यादा मॉडर्न नजर आ सकता है, हालांकि इसका रफ-टफ और दमदार लुक बरकरार रहने की उम्मीद है.
नए डिजाइन के अलॉय व्हील मिल सकते हैं
फेसलिफ्ट मॉडल में अलॉय व्हील का डिजाइन भी बदला जा सकता है. कंपनी के टीजर और सामने आई स्पाई तस्वीरों में नए डिजाइन के व्हील दिखाई देने के संकेत मिले हैं. ज्यादातर वेरिएंट में व्हील का साइज पहले जैसा रहने की उम्मीद है, लेकिन नया डिजाइन थार के साइड प्रोफाइल को पहले से ज्यादा अट्रैक्टिव बना सकता है.
Thar Roxx से इंस्पायर्ड होगी लाइटिंग
नई थार में लाइटिंग सेटअप को भी अपडेट किया जा सकता है. इसमें थार रॉक्स से इंस्पायर्ड LED हेडलैंप, नए-डे टाइम रनिंग लैंप और बदले हुए टेललैंप मिलने की उम्मीद है. इन बदलावों के साथ 3 डोर थार को महिंद्रा की नई SUV डिजाइन लैंग्वेंज के करीब लाया जा सकता है.
360 डिग्री कैमरे समेत मिल सकते हैं नए फीचर्स
थार को अब तक इसके ऑफ-रोड परफॉर्मेंस और मजबूत डिजाइन के लिए माना जाता है. अब फेलिफ्ट मॉडल में कंपनी इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भी ज्यादा सुविधाजनक बनाने की कोशिश कर सकती है. इसमें 360 डिग्री कैमरा, ऑटोमैटिक क्लाइमेंट कंट्रोल और पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैस फीचर्स मिलने की उम्मीद है.
वेंटिलेटेड सीट्स से ज्यादा आरामदायक होगा केबिन
नई थार के केबिन में भी कुछ अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसमें लेदरेट सीट्स के साथ वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स दिए जाने की उम्मीद है. गर्म मौसम में वेंटिलेटेड सीट्स ड्राइविंग के दौरान ज्यादा आराम दे सकती हैं. इसके अलावा नई सीटों में बेहतर सपोर्ट और बोल्स्टरिंग मिलने की उम्मीद है, जिससे लंबे सफर के दौरान ड्राइवर और आगे बैठे यात्री को ज्यादा आराम मिल सकता है.
इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं
इस मॉडल में मुख्य फोकस डिजाइन, फीचर्स और केबिन कंफर्ट पर रहने की उम्मीद है. मौजूदा जानकारी के मुताबिक, नई थार के इंजन और मैकेनिकल सेटअप में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. यानी कंपनी SUV के मौजूदा दमदार और ऑफ-रोड फोकस वाले सेटअप को बरकरार रखते हुए इसके लुक और फीचर्स को अपडेट कर सकती है.
ये भी पढ़ें- Tata की कार का बदल जाएगा नाम! अब Tigor की जगह Aeris की एंट्री, जानें कब होगी लॉन्च और क्या होंगे बदलाव