आज लॉन्च होगी नई Mahindra Thar, गाड़ी में होंगे 5 बड़े बदलाव, नया लुक और वेंटिलेटेड सीट्स समेत मिलेंगे ये फीचर्स

Mahindra Thar Facelift के लॉन्च का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है. आज थार का ये नया मॉडल लॉन्च होने वाला है. नई 3-डोर थार में लुक से लेकर फीचर्स और केबिन तक कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. जानते हैं इसकी डिटेल्स.

mahindra thar facelift

Mahindra Thar Facelift आज लॉन्च हो रही है.

महिंद्रा थार को पसंद करने वालों के लिए गुड न्यूज है. कंपनी आज इसका अपडेटेड मॉडल लॉन्च करने वाली है.  इस बार कंपनी अपनी 3-डोर थार को नया लुक देने की तैयारी में है. दूसरी जनरेशन में आने के बाद से ही थार को ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. अब फेसलिफ्ट मॉडल में डिजाइन से लेकर फीचर्स और केबिन कंफर्ट तक कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. हालांकि, इसके मौजूदा इंजन और मैकेनिकल सेटअप में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. आइए जानते हैं नई थार में कौन से 5 बड़े बदलाव मिल सकते हैं.

विज्ञापन

नई 5-स्लैट ग्रिल के साथ दिखेगा अलग लुक

नई थार फेसलिफ्ट के फ्रंट हिस्से में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. इसमें नई 5 स्लैट ग्रिल दी जा सकती है, जिसमें खास थार लोगो शामिल होने की उम्मीद है. ग्रिल का डिजाइन था रॉक्स से इंस्पायर्ड हो सकता है. इससे SUV का फ्रेंट पहले से ज्यादा मॉडर्न नजर आ सकता है, हालांकि इसका रफ-टफ और दमदार लुक बरकरार रहने की उम्मीद है.

विज्ञापन

नए डिजाइन के अलॉय व्हील मिल सकते हैं

फेसलिफ्ट मॉडल में अलॉय व्हील का डिजाइन भी बदला जा सकता है. कंपनी के टीजर और सामने आई स्पाई तस्वीरों में नए डिजाइन के व्हील दिखाई देने के संकेत मिले हैं. ज्यादातर वेरिएंट में व्हील का साइज पहले जैसा रहने की उम्मीद है, लेकिन नया डिजाइन थार के साइड प्रोफाइल को पहले से ज्यादा अट्रैक्टिव बना सकता है.

Thar Roxx से इंस्पायर्ड होगी लाइटिंग

नई थार में लाइटिंग सेटअप को भी अपडेट किया जा सकता है. इसमें थार रॉक्स से इंस्पायर्ड LED हेडलैंप, नए-डे टाइम रनिंग लैंप और बदले हुए टेललैंप मिलने की उम्मीद है. इन बदलावों के साथ 3 डोर थार को महिंद्रा की नई SUV डिजाइन लैंग्वेंज के करीब लाया जा सकता है.

विज्ञापन

360 डिग्री कैमरे समेत मिल सकते हैं नए फीचर्स

थार को अब तक इसके ऑफ-रोड परफॉर्मेंस और मजबूत डिजाइन के लिए माना जाता है. अब फेलिफ्ट मॉडल में कंपनी इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भी ज्यादा सुविधाजनक बनाने की कोशिश कर सकती है. इसमें 360 डिग्री कैमरा, ऑटोमैटिक क्लाइमेंट कंट्रोल और पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैस फीचर्स मिलने की उम्मीद है. 

वेंटिलेटेड सीट्स से ज्यादा आरामदायक होगा केबिन

नई थार के केबिन में भी कुछ अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसमें लेदरेट सीट्स के साथ वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स दिए जाने की उम्मीद है. गर्म मौसम में वेंटिलेटेड सीट्स ड्राइविंग के दौरान ज्यादा आराम दे सकती हैं. इसके अलावा नई सीटों में बेहतर सपोर्ट और बोल्स्टरिंग मिलने की उम्मीद है, जिससे लंबे सफर के दौरान ड्राइवर और आगे बैठे यात्री को ज्यादा आराम मिल सकता है.

विज्ञापन

इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं

इस मॉडल में मुख्य फोकस डिजाइन, फीचर्स और केबिन कंफर्ट पर रहने की उम्मीद है. मौजूदा जानकारी के मुताबिक, नई थार के इंजन और मैकेनिकल सेटअप में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. यानी कंपनी SUV के मौजूदा दमदार और ऑफ-रोड फोकस वाले सेटअप को बरकरार रखते हुए इसके लुक और फीचर्स को अपडेट कर सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ