Mahindra THAR EV: इलेक्ट्रिक गाड़ियां अब न्यू इंडिया की डिमांड हैं। इसी कड़ी में अब Mahindra ने अपनी सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी THAR को EV में पेश किया है। कंपनी अपनी इस धांसू कार पर से 15 अगस्त को पर्दा उठाएगा। फिलहाल बाजार में मौजूद पेट्रोल की थार शुरुआती कीमत 10.54 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है।
इस नई कार के टीजर जारी किया
कंपनी ने हाल ही में अपनी इस नई कार के टीजर जारी किया है। थार ईवी में 4 व्हील ड्राइव मिलेगा। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत और ड्राइविंग रेंज का खुलासा नहीं किया है। 15 अगस्त को कंपनी साउथ अफ्रीका में बड़ा ईवेंट करेगी। जिसमें कर रही है। जिसमें वह अपना Mahindra Scorpio N Pick-Up पेश करने वाली है।
15 अगस्त को साउथ अफ्रीका में मेगा ईवेंट
जानकारी के मुताबिक कंपनी कृषि से जुड़े कुछ नए वाहनों पर भी पर्दा उठाएगी। इसमें नए टैक्टर शामिल हो सकते हैं। Mahindra 15 अगस्त को साउथ अफ्रीका में एक मेगा ईवेंट कर रही है। जिसमें Mahindra THAR EV और Mahindra Scorpio N Pick-Up से पर्दा उठाया जाएगा। THAR कंपनी की 4 सीटर दमदार कार है।
Mahindra THAR EV में सभी LED लाइट मिलेंगी
Mahindra Thar कंपनी के नए ईवी फ्लेटफार्म पर आधारित होगी। ऑफ रोडिंग के लिए थार युवाओं की पहली पसंद है। सोशल मीडिया पर इस नई कार का टीजर वायरल हो रहा है। Mahindra THAR EV में सभी LED लाइट मिलेंगे। थार का टॉप वेरिएंट शुरुआती कीमत 16.78 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन मिलते हैं।
नई Mahindra Thar में 18-इंच के अलॉय व्हील
नई Mahindra Thar में 18-इंच के अलॉय व्हील का ऑप्शन मिलेगा। इसमें हिल होल्ड, हिल कंट्रोल भी मिलेगा। बता दें अभी जो थार बाजार में मिलती है उसमें 1497 cc से 2184 cc तक इंजन मिलता है। इसमें 116.93 से 150.0 Bhp की पावर मिलती है। थार सड़क पर लगभग 15.2 kmpl की माइलेज देती है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
5 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
7 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines