Mahindra Thar.e: नागालैंड के शिक्षा मंत्री और भाजपा नेता तेमजेन इम्ना अकसर सोशल मीडिया पर अपने बयानों को लेकर वायरल होते रहते हैं। इस बार उन्होंने नई इलेक्ट्रिक कार Mahindra Thar.e के बारे में कुछ ऐसा कह दिया कि कंपनी के प्रबन्ध निर्देशक आनंद महिंद्रा भी बिना जवाब दिए रह न सके।
आनंद महिंद्रा भी जवाब देने से नहीं रुके
तेमजेन इम्ना ने नई Mahindra Thar.e की फोटो सोशल नेटवर्किंग साइट ‘X’ पर शेयर करते हुए कहा “बिग ब्रो @ आनंदमहिंद्रा, ये तो नेक्स्ट लेवल है… आपकी टीम को साधुवाद.” इस आनंद महिंद्रा भी रुके नहीं, उन्होंने जवाब में लिखा “हे छोटे ब्रो… आखिर आपके लेवल तक पहुंच गए! जब कार लॉन्च होगी तब आपको राइड पर ले चलेंगे.’
Mahindra Thar.e न्यू जेनरेशन कार
सोशल मीडिया पर दोनों की यह बातचीत चर्चा का विषय बनी हुई है। नेटिजन्स इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग महिंद्रा की गाड़ियों की तारीफ कर रहे हैं। अगले कुछ सालों में कंपनी को न्यू जेनरेशन कार बनाने वाली बेस्ट कंपनी होने का दावा पेश कर रहे हैं।
केपटाउन में हुआ था ग्लोबल इवेंट
बता दें बीते 15 अगस्त को कंपनी ने अपनी नई Mahindra Thar.e से पर्दा उठाया है। केपटाउन में हुए एक ग्लोबल इवेंट में कंपनी ने यह पांच डोर नई एसयूवी कार पेश की। फिलहाल कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट और कीमत के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है।
कंपनी का सस्ता ट्रैक्टर OJA भी लॉन्च
Mahindra Thar.e में 250 kW की पावर मिलने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि यह कार साल 2025 के अंत बाजार में खरीदने के लिए मिलेगी। इलेक्ट्रिक थार के अलावा कंपनी ने अपने नए धांसू पिक अप ट्रक Mahindra Scorpio N Pick-Up को भी लॉन्च किया है। इन दोनों के अलावा अपने ग्लोबल इवेंट में कंपनी ने सस्ता OJA ट्रैक्टर भी लॉन्च किया OJA शुरुआती कीमत 5.64 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। इसमें 27 हॉर्स पावर की है।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines