Mahindra Thar: महिंद्रा की Thar के सामने लोग Maruti Jimny को दरकिनार कर रहे हैं। जब Jimny लॉन्च हुई थी तो लोग इन दोनों एसयूवी कारों का कंपैरिजन कर रहे थे। Jimny थार को कार बाजार में चुनौती तो दे रही है लेकिन सेल्स के आंकड़ें बताते हैं कि लोगों में Mahindra Thar की दीवानगी अधिक है। बीते अक्टूबर की ही बात करें तो इस महीने Thar की कुल 5593 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं, इस माह में Jimny की कुल 1852 यूनिट्स की सेल हुई है। बीते जुलाई से कंपेयर करें तो लगातार Jimny की बिक्री घटी है। वहीं, थार बिक्री में इस अवधि में लगातार पांच हजार का औसतन आंकड़ा बनाए हुए है। दोनों के फीचर्स और कीमत जानकार अब आप खुद ही तय करें की आपको कौन सी एसयूवी घर लानी है।
Mahindra Thar
यह धाकड़ एसयूवी कार दो ट्रिम में आती है। Mahindra Thar में 4 व्हील ड्राइव और रियर व्हील ड्राइव दोनों ऑप्शन में ऑफर किए जा रहे हैं। यह 4 सीटर कार है, जिसे शुरुआती कीमत 10.98 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जाता है। कार में छह कलर और तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं। यह कार 2 लीटर पेट्रोल पावरट्रेन में आती है। इसमें टर्बो इंजन का भी विकल्प है। इतना ही नहीं इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन हैं। इस कार में मैक्सिमम 150 bhp तक की पावर निकलती है। यह धांसू एसयूवी 15.2 kmpl की माइलेज देती है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स ऑफर लगाया गया है।
Maruti Jimny
यह ऑल व्हील जबरदस्त कार है। इसमें पेट्रोल वर्जन आता है और यह कार शुरुआती कीमत 12.74 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलती है। यह 4 सीटर कार है जिसमें Zeta और Alpha दो ट्रिम मिलते हैं। इस एसयूवी कार में 210 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जो खराब रास्तों पर जबरदस्त राइड देती है। कार में 1462 cc का इंजन मिलता है। यह कार छह वेरिएंट और 211 लीटर के बूट स्पेस के साथ आती है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं। यह कार सात कलर में आती है। इसमें 16.94 kmpl तक की मैक्सिमम माइलेज निकलती है। यह 5 स्पीड और 4 स्पीड दो गियरबॉक्स के साथ आती है। यह कार 105 PS की पावर और 134 Nm का टॉर्क देगी।
Mahindra Thar
माह सेल
अक्टूबर 5593
सितंबर 5413
अगस्त 5951
जुलाई 5265
Maruti Jimny
अक्टूबर 1852
सितंबर 2651
अगस्त 3104
जुलाई 3778
संबंधित खबरें
दिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
14 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
16 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
18 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines