Thar with Small engine: महिंद्रा थार अरमाडा (थार 5-डोर) को लेकर बाजार इस समय काफी गर्म है। इस गाड़ी को लेकर लगातार नए-नए अपडेट आ रहे हैं। इस साल अगस्त में इसे लॉन्च किया जायेगा। भारत में नई थार का सीधा मुकाबला मारुति Jimny और Force Gurkha से होगा। इसमें छोटा डीजल इंजन मिलेगा जोकि 15000cc छमता से लैस होगा। यह इंजन एंट्री लेवल वेरीएंट में दिया जा सकता है। अब ऐसे में सवाल ये है कि क्या थार की कीमत में इससे कोई फर्क पड़ेगा ? सोर्स के मुताबिक नई थार की संभावित कीमत 15 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
छोटा इंजन, ज्यादा पावर
महिंद्रा थार 3-डोर में 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलेगा जो 117hp की पावर और 300 Nm का टॉर्क देगा। इसके अलावा महिंद्रा थार 5 डोर में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिलेगा। 5 डोर मॉडल में भी 2WD और 4WD ऑप्शन दिए जा सकते हैं।
एडवांस्ड फीचर्स
नई 5 डोर थार में इस बार कई अच्छे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। ग्राहकों की सेफ्टी के लिए के इसमें एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, एडवांस्ड ADAS (Advanced driver-assistance systems) जैसे फीचर शामिल होंगे।
5 डोर मॉडल में भी 2WD और 4WD ऑप्शन दिए जा सकते हैं। महिंद्रा ने अभी तक थार 5 डोर के लिए बुकिंग्स शुरू नहीं की लेकिन सोर्स के मुताबिक कुछ डीलरों ने unofficially बुकिंग्स लेना शुरू कर दिया है। नई थार की कीमत मौजूदा मॉडल से करीब 3 लाख रुपये तक महंगी हो सकती है।
सिंगल-पैन सनरूफ
नई महिंद्रा थार 5 डोर में सिंगल-पैन सनरूफ और रिमूवेबल पैनल के साथ हार्ड टॉप वैरिएंट मिल सकता है। मौजूदा थार में सनरूफ की सुविधा नहीं मिलती। नई Thar 5-door मौजूद Scorpio-N के लैडर-फ्रेम चेसिस पर बेस्ड होगी, जो सॉलिड स्टील से बनी है। यानी नया मॉडल भी काफी मजबूत रहेगा।
यह भी पढ़ें: नहीं बिक रही टाटा की ये कारें तो दे डाला 1.33 लाख का डिस्काउंट, ऐसे मिलेगा फायदा
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 hrs ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
6 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines