Mahindra Thar 5 Door: भारत में 3 डोर महिंद्रा थार का जलवा बरकरार है, और अब तेजी से थार 5 डोर के लिए इन्तजार हो रहा है। जो लोग महिंद्रा 5 डोर थार का इन्तजार कर रहे हैं, उनके लिए अच्छी खबर है! Mahindra ने घोषणा कर दी है कि 5 डोर थार को भारत में 15 अगस्त के दिन लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि नया मॉडल मौजूदा थार की तुलना में बड़ी होगी क्योंकि इसमें अब दो दरवाजे लग जायेंगे, इसकी मदद से पीछे बैठने वालों को काफी सहूलियत रहेगी।
दो इंजन ऑप्शन
महिंद्रा थार 5 डोर में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिलेगा। 5 डोर मॉडल में भी 2WD और 4WD ऑप्शन दिए जा सकते हैं। यानी जैसी जिसकी जरूरत वैसा मॉडल चुन सकते हैं। अभी हाल ही में नई महिंद्रा थार को टेस्टिंग के दौरान स्पॅाट किया गया है।
इस बार मिलेअग सनरूफ
रिपोर्ट्स के मुताबिक नई महिंद्रा थार 5 डोर में सिंगल-पैन सनरूफ और रिमूवेबल पैनल के साथ हार्ड टॉप वैरिएंट मिल सकता है। मौजूदा थार में सनरूफ की सुविधा नहीं मिलती। नई Thar 5-door मौजूद Scorpio-N के लैडर-फ्रेम चेसिस पर बेस्ड होगी, जो सॉलिड स्टील से बनी है। यानी नया मॉडल भी काफी मजबूत रहेगा।
कितनी होगी कीमत
फिलहाल कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन माना जा रहा है कि मौजूदा थार की तुलना में 5 डोर थार की कीमत में करीब एक से दो लाख रुपये तक की बढ़ोतरी की जा सकती है। नई थार की कीमत 15 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। इसका सीधा मुकाबला Maruti Suzuki Jimny और Gurkha से होगा।
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines