Upcoming Mahindra Cars in 2024 details in hindi: बाजार में महिंद्रा की कई एसयूवी कारें मौजूद हैं। साल 2024 में कंपनी Mahindra Thar 5 door, Mahindra XUV.e8 इलेक्ट्रिक कार और Mahindra XUV300 का नया अपेडेट वर्जन लेकर आने वाली है। 5 डोर वाली थार का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा 2024 में कंपनी Mahindra XUV400 ईवी का भी नया अपडेट वर्जन लेकर आने वाली है। महिंद्रा ने नई कारों के पावरट्रेन में फिलहाल कोई बदलाव करने की जानकारी शेयर नहीं की है। नई कारों के एक्सटीरियर डिजाइन जैसे हेडलाइट, फ्रंट लुक ग्रिल और रियर की लाइटों के शेप में बदलाव किया गया है।
नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर Mahindra Thar 5 door के बारे में जानें
Mahindra Thar 5 door
पुरानी के मुकाबले इस नई थार के रूफ को कंपनी ने पहले से अधिक बॉक्सी लुक दिया है। स्टाइलिश मस्कुलर लुक के साथ Mahindra Thar 5-door में 18 इंच के टायर मिलेंगे। इसमें 2.0-लीटर टर्बो चार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 2.2-liter लीटर टर्बो चार्ज्ड डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा। यह एसयूवी 2 व्हील ड्राइव और 4×4 दोनों ट्रांसमिशन में ऑफर की जाएगी। फिलहाल इस कार का प्रोडक्शन वर्जन सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। यह एसयूवी सड़क पर Jeep Wrangler को टक्कर देगी। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट तय नहीं की है। अनुमान है कि साल 2024 में इसे मध्य तक पेश कर दिया जाए।
Mahindra XUV300 Facelift
इस नई कार के फ्रंट और रियर लुक में बदलाव किए गए हैं। नई कार में में प्रोजेक्टर लाइट के साथ स्टाइलिश हेडलाइट मिलेगी। ग्रिल में एक्स पैटर्न मिलेगा। कार में 17 इंच का टायर और सेफ्टी के लिए एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम दिया जाएगा। इसमें रूफ रेल्स में डुअल रंग मिलने का अनुमान है। यह कार साल 2024 के फस्ट हॉफ में पेश होगी। यह मिड सेगमेंट एसयूवी कार 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आएगी। यह इंजन 109 bhp की पावर और 210 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा।
नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर Mahindra XUV.e8 के बारे में जानें
Mahindra XUV.e8
इसमें दो बैटरी पैक 60 kWh और 80 kWh का ऑप्शन मिलेगा। कार सिंगल चार्ज पर 450 km तक की ड्राइविंग रेंज देगी। कार शुरुआती कीमत 35 से 40 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलने का अनुमान है। इसमें एडिशन पावर के लिए दो मोटर लगाई जा रही हैं। इस बिग साइज एसयूवी कार में पैनोरमिक सनरूफ, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हिल होल्ड असिस्ट और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलेगा। अनुमान है कि यह कार साल 2024 के अंत तक इंडियन बाजार में पेश कर दी जाए।
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
18 hrs agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
21 hrs agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
23 hrs agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
1 day agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
1 day ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
2 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
2 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines