Mahindra SUV Offer: त्योहारी सीजन में महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने कस्टमर्स के लिए खास तोहफा लेकर आई है. कंपनी ने अपनी SUV लाइनअप पर ऐसे ऑफर पेश किए हैं, जिनमें हालिया जीएसटी राहत के साथ-साथ अतिरिक्त डिस्काउंट भी शामिल है. इस स्कीम के तहत ग्राहक चुनिंदा मॉडलों पर कुल 2.56 लाख तक की बचत कर सकते हैं.
‘GST से भी ज्यादा फायदा’ थीम
महिंद्रा ने इस ऑफर को ‘Everyone said GST. We said More’ टैगलाइन के साथ लॉन्च किया है. इसका सीधा मतलब है कि कंपनी केवल जीएसटी कटौती तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि ग्राहकों को उससे भी ज्यादा फायदे देना चाहती है. यही वजह है कि इन छूटों को मिलाकर खरीदारों को एक बड़ा लाभ मिलेगा.
थार रॉक्स पर ऑफर
महिंद्रा थार रॉक्स की नई एक्स-शोरूम कीमत 12.25 लाख से शुरू होती है. इस SUV पर खरीदारों को जीएसटी के तहत 1.33 लाख तक की बचत मिल सकती है. इसके अलावा कंपनी ने रुपये 20,000 तक के एक्सट्रा लाभ का भी ऐलान किया है.
XUV700 पर बचत
महिंद्रा की पॉपुलर SUV XUV700 अब 13.66 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से उपलब्ध है. इस पर ग्राहकों को 1.43 लाख तक की जीएसटी बचत मिलेगी, साथ ही 81,000 रुपये तक के अतिरिक्त लाभ का भी फायदा उठाया जा सकता है.
बोलेरो नियो का ऑफर
बोलेरो नियो की शुरुआती कीमत 8.92 लाख (एक्स-शोरूम) है. इस गाड़ी पर कंपनी ने 1.27 लाख तक की जीएसटी बचत और 1.29 लाख तक के अतिरिक्त लाभ की पेशकश की है. कुल मिलाकर बोलेरो नियो ग्राहकों के लिए बेहद किफायती सौदा साबित हो सकती है.
ये भी पढ़ें- Suzuki ने बदला अपना लोगो, 22 साल बाद आया नया लुक, जानें कब नई कारों में आएगा नजर
महिंद्रा का कहना है कि कुल छूट और लाभ मॉडल और वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग होंगे. कंपनी को उम्मीद है कि इस त्योहारी सीजन में यह ऑफर शहरी और ग्रामीण, दोनों तरह के खरीदारों को अट्रैक्ट करेगा.
E20 फ्यूल पर वारंटी की गारंटी
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने ग्राहकों को भरोसा दिलाया है कि वह E20 फ्यूल (20% इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) पर चलने वाले वाहनों के लिए सभी वारंटी शर्तों को पूरी तरह निभाएगी. कंपनी ने कस्टमर्स और डीलरों को एडवाइजरी जारी कर बताया कि पुराने मॉडल भी वारंटी अवधि के अंतर्गत आते रहेंगे और इन्हें E20 फ्यूल पर सुरक्षित रूप से चलाया जा सकता है.
नए इंजन और फ्यूल एफिशिएंसी
महिंद्रा ने बताया कि 1 अप्रैल, 2025 के बाद बने सभी वाहन खास तौर पर E20 फ्यूलके लिए कैलिब्रेट किए गए हैं. इन वाहनों में परफॉर्मेंस और फ्यूल एफिशिएंसी दोनों बरकरार रहेंगे. वहीं, पुराने वाहनों में ड्राइविंग स्टाइल के आधार पर मामूली अंतर आ सकता है, लेकिन कंपनी का दावा है कि ये पूरी तरह सेफ हैं.
E20 फ्यूल क्या है?
E20 फ्यूल का मतलब है पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल का मिश्रण. भले ही कुछ यूजर्स ने माइलेज में 15-20 प्रतिशत की गिरावट और इंजन पर असर की आशंका जताई है, लेकिन सरकार का कहना है कि आधिकारिक टेस्ट में फ्यूल एफिशिएंसी में केवल 1-2 प्रतिशत की ही कमी पाई गई है. साथ ही यह भी साफ किया गया है कि E20 मिश्रण वाहनों की लाइफ पर कोई बड़ा असर नहीं डालता.
ये भी पढ़ें- Ertiga से 4 लाख कम में मिल रही ये 7-सीटर फैमिली कार, फोल्डिंग सीट का भी ऑप्शन
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
5 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
7 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines