Mahindra Scorpio Records Sale in June: भारतमेंअबलोगमिडसाइज़कॉम्पैक्टएसयूवी (4.4 मीटर से 4.7 मीटर लंबी)परपैसाखर्चकरनेलगेहैं। अब लोग सेफ्टी के साथ यूटिलिटी पर भी फोकस करने लगे हैं। इसलिए महिंद्रा स्कॉर्पियो जैसी बड़ी SUVकी बिकी खूब होती है। इतना ही नहीं इस सेगमेंट में अब काफी मॉडल आने लगे हैं जिसकी वजह से ग्राहकों के पास काफी ऑप्शन हैं। कार कंपनियों ने अपनी जून महीने की बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए हैं जिसमें महिंद्रा स्कार्पियो ने एक बार फिर बिक्री के मामले में सबसे आगे निकली है। SUV सेगमेंट में आज भी Mahindra Scorpio का दबदबा है। बिक्री के मामले में यह अपनी ही XUV 700 से आगे निकल गई है।
बिक्री में टॉप रही स्कॉर्पियो
महिंद्रा स्कॉर्पियो की पिछले महीने 12,307 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल कंपनी ने इसकी 8648 यूनिट्स की बिक्री की थी। जून महीने में स्कॉर्पियो का मार्केट शेयर 51.31% रहा है। वहीं महिंद्रा XUV 700 की पिछले महीने 5,928 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल कंपनी ने इसकी 5,391 यूनिट्स की बिक्री की थी जून महीने में XUV 700 का मार्केट शेयर 24.71% रहा है। इसके अलावा टाटा सफारी की पिछले महीने 1,394 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल कंपनी ने इसकी 1,663 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
इंजन और कीमत
Mahindra ScorpioN को दो इंजन ऑप्शन्स में उपलब्ध है। इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा। दोनों इंजनों को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ है। ScorpioN की एक्स-शो रूम कीमत 16.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इसे Global NCAP क्रेश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है।
Mahindra Scorpio के टॉप फीचर्स
ScorpioN में फीचर्स की लम्बी लिस्ट है। इसमें 6-वे ड्राइवर पावर एडजस्टेबल सीट, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रिक सनरूफ,अलॉय व्हील मिलते हैं। मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में आती है। इसके अलावा इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC)फीचर मिलता है जोकि काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।
ये कार के स्टीयरिंग व्हील से जुड़ा होता है और इसका काम कंप्यूटर कंट्रोल के जरिए कार की ब्रेकिंग को नियंत्रित करना है। यानी तेज रफ्तार में खासकर कार को मोड़ते हुए ब्रेक लगाने पर गाड़ी के चारों व्हीलल्स को कंट्रोल करने में मदद करता है और कार को पलटने से रोकता है। यह एक जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स है। Scorpio की मायनों में एक बेहतरीन SUV है, जब से इसका नया अवतार बाजार में आया है तब से इसकी बिक्री काफी बढ़िया हो गई।
यह भी पढ़ें: Tata Curvv का मार्केट खराब कर सकती है MG की पहली इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
23 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines