Mahindra Scorpio N: बाजार में सात और उससे अधिक सीट वाली बिग साइज एसयूवी गाड़ियों का चलन है। इन गाड़ियों में जहां आरामदायक कैप्टन सीट और धांसू सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, वहीं, इन कारों का जबरदस्त ग्राउंड क्लीयरेंस और हाई एंड लुक इन्हें अन्य गाड़ियों से अलग बनाता है। इस खबर में आपको ऐसी ही कुछ गाड़ियों की कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।
Mahindra Scorpio N
इसमें 6 और 7 सीट दोनों ऑप्शन आते हैं। यह शुरुआती कीमत 13.26 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन वर्जन ऑफर किए जा रहे हैं। इसमें 1997 सीसी और 2184 सीसी का दमदार इंजन मिलता है। यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में आती है। Mahindra Scorpio N में सेफ्टी के लिए एयरबैग, टायर प्रेशरिंग मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट और रियर सीट पर ISOFIX चाइल्ड एंकरेज सिस्टम मिलता है।
Tata Safari
इस कार में डीजल इंजन मिलता है। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ ऑफर की जा रही है। कार में 1956 cc का इंजन है। यह 16.19 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। Tata Safari में 14.5 से 16.3 kmpl तक की माइलेज मिलती है। इसे Global NCAP क्रेश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग प्राप्त है। कार में 6 और 7 दोनों सीट का ऑप्शन है। इसमें एलईडी हेडलैंप के साथ 360-डिग्री कैमरा, एयर प्यूरिफायर और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम दिया गया है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।
Maruti Ertiga
यह मल्टी पर्पज कार है, जिसमें CNG का ऑप्शन भी मिलता है। यह कार शुरुआती कीमत 8.64 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। Maruti Ertiga में 1462 cc का इंजन दिया गया है। इसमें सात सीट के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ऑप्शन आते हैं। यह कार 102 bhp की पावर देती है। इसमें 136.8 Nm का टॉर्क देती है। इस कार में 5 और 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इस कार में 209 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। कार की लंबाई 4395 mm, चौड़ाई 1735 mm और हाइट 1690 mm की है। यह फैमिली कार है जिसे Global NCAP क्रेश टेस्ट में 3 स्टार रेटिंग प्राप्त है।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines