Mahindra Scorpio N Recall: भारतीय कार बाजार में रिकॉल की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं। जिसकी वजह से कंपनी के साथ ग्राहकों को भी नुकसान होता है। एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया जब महिंद्रा की पॉपुलर एसयूवी Scorpio N में गड़बड़ी पाई गई है। जिसके बाद कंपनी ने इसे रिकॉल किया है। आइये जानते हैं किस खराबी के चलते कंपनी को रिकॉल करना पड़ा है और कंपनी कैसे ग्राहकों की मदद करेगी।
Scorpio N में आई खराबी
महिंद्रा की मिड साइज एसयूवी Scorpio N को भारत में खूब पसंद किया जाता है। यह अपने सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग SUV है। लेकिन इसे फिर रिकॉल किया गया है ।कंपनी की ओर से अल्टरनेटर पुली, स्टीयरिंग इनपुट शॉफ्ट के नट को फिर से टॉर्क करने के साथ ही ऑटोमैटिक यूनिट्स के ट्रांसमिशन वायरिंग पर एक्स्ट्रा क्लिप को लगाने के लिए यह रिकॉल किया गया है । कंपनी ने साल 2023 में बनी यूनिट्स को रिकॉल किया है। अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है कि महिंद्रा ने कितनी गाड़ियों को वापस बुलाया है।
कैसे मिलेगी जानकारी
महिंद्रा की तरफ से ग्राहकों को कॉल, मैसेज और ई-मेल के जरिए सूचना दी जा रही है। इसके अलावा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी रिकॉल की जानकारी उपलब्ध करवा दी गई है। इसके लिए गाड़ी का VIN नंबर जरूरी होता है। कंपनी के शोरूम या सर्विस सेंटर पर जाकर भी रिकॉल की जानकारी को लिया जा सकता है।
फ्री में होगी ठीक
महिंद्रा ने जितनी भी गाड़ियों को वापस बुलाया है उन सबको मुफ्त में ठीक किया जाएगा… यानी ग्राहकों को किसी भी तरह का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। वैसे भी जब भी किसी कार का रिकॉल होता है तो कंपनी उसे फ्री में ठीक करके देती है क्योंकि इसमें पूरी गलती कंपनी की ही होती है।
पहले भी आई थी खराबी
Mahindra Scorpio N में पहले भी खराबी के चलते रिकॉल किया गया था। कंपनी ने नवंबर 2022 के दौरान 6618 यूनिट्स को वापस बुलाया था। उस समय मैनुअल ट्रांसमिशन की यूनिट्स में क्लच बेल हाउसिंग की जांच करने के लिए रिकॉल किया था ।
Scorpio-N पर बम्पर डिस्काउंट
महिंद्रा ने स्कॉर्पियो एन के पुराने स्टॉक को क्लियर करने के लिए काफी अच्छा डिस्काउंट भी दिया है। कंपनी ने स्कॉर्पियो एन के टॉप मॉडल Z8 (डीजल) पर एक लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया है। जबकि पेट्रोल मॉडल पर 60,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस एसयूवी में दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं जिसमें 2.2 लीटर डीजल और 2.0 लीटर पेट्रोल शामिल है। स्कार्पियो एन की कीमत 13.60 लाख रुपये से लेकर 24.54 लाख रुपये तक जाती है।
बिक्री में अव्वल
पिछले महीने (मई 2024) महिंद्रा स्कॉर्पियो /N की 13,717 यूनिट्स की बिक्री हुई थी जबकि पिछले साल मई महीने में कंपनी ने इसकी 14,286 यूनिट्स की बिक्री की थी। स्कॉर्पियो/N फैमिली क्लास को खूब पसंद आ रही है। यह लम्बी दूरी के लिए एक दम परफेक्ट है। सेफ्टी के लिए इसमें काफी अच्छे फीचर्स दिए गये हैं।
यह भी पढ़ें: Hero की इस बाइक को खरीदने के लिए टूट पड़े लोग
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 hr agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
4 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
8 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines