Mahindra Scorpio N Pick-Up: महिंद्रा ने पिक अप सेगमेंट में वाइल्ड एंट्री ली है। कंपनी ने साउथ अफ्रीका की राजधानी केपटाउन में एक मेगा इवेंट में Mahindra Scorpio N Pick-Up को पेश किया है। इस इवेंट में कंपनी ने अपनी धाकड़ एसयूवी Mahindra Thar.e का इलेक्ट्रिक अवतार भी दिखाया है।
नया OJA ट्रैक्टर भी लॉन्च किया
Mahindra Scorpio N Pick-Up में II जेनरेशन व्हीकल है। वहीं, Mahindra Thar.e में भारतीय संगीतकार ए. आर. रहमान द्वारा कंपोज 75 साउंड मिलेंगे। जिसे यात्री दरवाजे खोलने, अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स में फील करेंगे।कंपनी ने 15 अगस्त को FutureScape नाम से हुए इस इवेंट में अपने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए नया Logo भी पेश किया है। इसके साथ ही दमदार नया OJA ट्रैक्टर भी लॉन्च किया है। टैक्टर में लगभग 27 हॉर्स पावर की पावर मिलेगी। यह ट्रैक्टर शुरुआती कीमत 5.64 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा।
OJA टैक्टर में 40 हॉर्स पावर का ऑप्शन
OJA टैक्टर में 40 हॉर्स पावर का भी ऑप्शन मिलेगा, जो 7.35 लाख रुपये रुपये एक्स-शोरूम में आएगा। बता दें Mahindra के नए Scorpio-N Pick-Up को लेकर ऑफ रोडिंग के शौकीन काफी उत्साहित हैं। इसमें खराब रास्तों में हाई पावर के साथ आरामदायक सफर का भी आनंद मिलेगा।
Mahindra Scorpio N Pick-Up में 2500 mm से ज्यादा व्हीलबेस
कंपनी अब यूरोप, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका और एशियाई बाजारों में धीरे-धीरे पैर पसार रही है। Mahindra Scorpio N Pick-Up में 2500 mm से ज्यादा व्हीलबेस मिलेगा। इसमें 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलने का अनुमान है।
Mahindra Scorpio N Pick-Up unveiled
यह कंपनी का 4 वहील ड्राइव व्हीकल है
यह कंपनी का 4 वहील ड्राइव व्हील है, जो हाई पावर जेनरेट करता है। इसमें एडवांस ड्राइविंग असिस्ट सिस्टम (ADAS) जैसे धाकड़ सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। पिक अप में 5 कनेक्टिविटी और सनरूफ जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। इसमें 2 लीटर इंजन मिलेगा।
Mahindra Scorpio N Pick-Up में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन
Mahindra Scorpio N Pick-Up में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्प मिलने का अनुमान है। इस हैवी लोड क्षमता वाले व्हीकल में 200 से अधिक बीएचपी की पावर और बड़े टायर दिए जाएंगे। इसमें Scorpio N की तरह बड़े लाइटें और बोल्ड लुक मिलेगी।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines